1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सास की शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंची ईरानी बहू, दो साल पहले यूपी के यूट्यूबर से की थी शादी

सास की शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंची ईरानी बहू, दो साल पहले यूपी के यूट्यूबर से की थी शादी

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Nov 07, 2025 12:02 am IST,  Updated : Nov 07, 2025 12:07 am IST

मुरादाबाद में सास की शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची ईरानी बहू फ़ाइजा ने ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं सास का कहना है कि बहू अंग्रेजी में गालियां देती है।

ईरानी बहू फ़ाइजा - India TV Hindi
ईरानी बहू फ़ाइजा Image Source : REPORTER

मुरादाबाद: मुरादाबाद के रहने वाले यूट्यूबर पंकज दिवाकर की बहू बनकर आई। ईरान की फ़ाइजा ने महिला थाने पहुंचकर अपनी सास के खिलाफ शिकायत की है कि दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके अलावा उसने ब्लैकमेल किए जाने और जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया है। दहेज ना दिए जाने पर ससुराल पक्ष द्वारा उसका मानसिक उत्पीड़न किए जाने की बात कहते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

बहू अंग्रेजी में गालियां देती है

जबकि सास ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे ने ईरान की लड़की से शादी की उन्हें कोई एतराज नहीं लेकिन अब उनका बेटा पंकज और उसकी पत्नी फ़ाइज़ा उन पर मकान बेचने का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर उन्हें मारते पीटते हैं और ईरानी बहू फ़ाइजा उन्हें अंग्रेजी में गलियां देती है। रात भी उन्हें कमरे में बंद कर दिया गया था। जिसे सुबह खोला गया। बेटा और बहू पैसा लेकर ईरान जाकर बसना चाहते हैं। लेकिन मैं मकान बेचने से मना करती हूं। मेरे साथ मारपीट करते हैं। कमरे में बंद कर देते हैं।

दो साल पहले ईरान की लड़की से की थी शादी

दो साल पहले मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र निवासी पंकज दिवाकर ने ईरान की फ़ाइजा नाम की लड़की से शादी की थी। दोनों की मुलाकात फेसबुक के माध्यम से हुई। फिर प्रेम और दोनों के घर वालों की सहमति से शादी हुई थी। लेकिन फ़ाइजा ने महिला थाने पहुंचकर अपनी सास सास और ननदों पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। तो पुलिस ने पंकज की मां को थाने बुलाया और पूछताछ कर मामला सुलझाने का प्रयास किया।

बुजुर्ग ने पुलिस को बताई ये बातें

पुलिस पूछताछ के बाद पंकज दिवाकर की मां कुंता देवी ने बताया कि ईरानी बहू फ़ाइजा और बेटे दिवाकर द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैं। उन्होंने कहा कि पंकज ईरान जाना चाहता है और उन पर मकान बेचकर देने का दबाव बना रहा है लेकिन मैने मकान बेचने को मना किया तो पंकज और बहु फ़ाइजा दोनों ने उनके साथ मारपीट की। उन्हें कमरे में बंद कर देते हैं। फ़ाइजा उन्हें अंग्रेजी में गलियां बकती है जो उन्हें समझ नहीं आतीं। ये दोनों उनकी बेटियां को भी भला बुरा बोलते हैं। इससे पहले दो बार पंकज ईरान जा चुका है तब वो लाखों रूपये मुझसे ले गया था। अब मेरे पास पैसा नहीं है तो मकान बेचने को बोल रहा है। अगर में मकान बेच देती हूं तो मैं क्या करूंगी। पंकज के पापा की कई साल पहले डेथ हो चुकी है।

मां से किया समझौता लेकिन देश छोड़ेगा युवक

महिला थाने से जब फ़ाइजा और पैकेज बाहर आए तब पंकज ने मीडिया से कहा कि एसपी सर के समझाने पर हमने समझौता कर लिया है। हम कोई कार्रवाई नहीं कर रहे। यहीं मामला खत्म करना चाहते हैं क्योंकि ये पारिवारिक इश्यू है। लेकिन मैं ईरान जा रहा हूं। मुझे देश छोड़ना पड़ रहा है। कारण है घर परिवार में हमारे खिलाफ इतने षडयंत्र हुए कि हमें पुलिस कंप्लेंट करनी पड़ी। माताजी हमारी बुजुर्ग हैं। उन्होंने रिश्तेदारों के कहने पर जो भी किया। मेरा मां से बहुत प्रेम है मैं चाहूंगा भविष्य में सब ठीक हो जाए। इस सबका रीजन है कि फ़ाईजा दूसरे देश से है दूसरे कल्चर से है और मेरे जो रिलेटिव्स हैं वो चाहते हैं कि हम ये घर ये देश छोड़कर चले जाएं। वो ही हो रहा है हम छोड़कर जा रहे हैं। इनके पेरेंट्स का सपोर्ट है। हमारे प्रति उन्होंने कहा है कि हम जो बन पड़ेगा करेंगे। वहां हमें जॉब करना है। बिजनेस करना है। मकान खरीदना है। वो हमें सपोर्ट करेंगे।

रिपोर्ट- राजीव शर्मा, मुरादाबाद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।