1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 75 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से रचाई शादी, सुहागरात के बाद अचानक मौत; परिजनों ने रोका अंतिम संस्कार

75 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से रचाई शादी, सुहागरात के बाद अचानक मौत; परिजनों ने रोका अंतिम संस्कार

 Published : Oct 01, 2025 01:50 pm IST,  Updated : Oct 01, 2025 01:56 pm IST

संगरू राम पिछले कुछ दिनों से दूसरी शादी करने की बात कर रहे थे। गांव के लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं माने। सोमवार को उन्होंने 35 वर्षीय मनभावती से कोर्ट मैरिज करने के बाद मंदिर में शादी रचाई।

jaunpur elderly marriage- India TV Hindi
75 वर्षीय संगरू राम की शादी के अगले दिन ही हो गई मौत। Image Source : REPORTER INPUT

यूपी के जौनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 75 साल के एक बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से शादी की और सुहागरात के बाद ही उनकी अचानक मौत हो गई। अब गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मामला गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव का है।

एक साल पहले हुई थी पत्नी की मौत

75 वर्षीय संगरू राम की पत्नी की एक साल पहले मौत हो चुकी थी। संगरू राम के कोई संतान नहीं थी और वे अकेले ही खेती करके जीवन यापन कर रहे थे। जबकि उनके भाई और भतीजे दिल्ली में रहकर कारोबार करते हैं। गांव वालों के मुताबिक, संगरू राम पिछले कुछ दिनों से दूसरी शादी करने की बात कर रहे थे। गांव के लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश भी की लेकिन वह नहीं माने। 

कोर्ट मैरिज के बाद मंदिर में रचाई शादी

सोमवार को उन्होंने जलालपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय मनभावती से कोर्ट मैरिज करने के बाद मंदिर में शादी रचाई। मनभावती की भी यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी से दो बेटियां और एक बेटा है। मनभावती ने बताया कि संगरू ने मुझसे कहा था कि तुम बस मेरा घर संभाल लेना, बच्चों की जिम्मेदारी मैं उठाऊंगा। शादी के बाद हम रात में देर तक बातें करते रहे। सुबह उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

शादी का वीडियो आया सामने-

भतीजों ने रुकवाया अंतिम संस्कार

इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। संगरू राम के भतीजों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया है। उनका कहना है कि जब तक वे दिल्ली से नहीं आ जाते, अंतिम संस्कार नहीं होगा। अब सवाल ये है कि क्या पुलिस जांच में जुड़ती है और पोस्टमार्टम कराया जाता है या नहीं। फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

(रिपोर्ट- सुधाकर शुक्ला)

यह भी पढ़ें-

मुंबई में रिटायर्ड एयरलाइन कर्मचारी ने पत्नी की हत्या की, लंबे अर्से से अलग रह रहे थे दोनों

'मैं करता हूं प्यार... कोई भी उससे न करे शादी', ‘इंस्टाग्राम’ पर इस पोस्ट को लेकर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।