1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कर्ज में डूबे ज्वेलर्स दंपति ने गंगा में लगाई छलांग, मरने से पहले ली सेल्फी, सुसाइड नोट में बच्चों के लिए लिखा ये शब्द

कर्ज में डूबे ज्वेलर्स दंपति ने गंगा में लगाई छलांग, मरने से पहले ली सेल्फी, सुसाइड नोट में बच्चों के लिए लिखा ये शब्द

 Published : Aug 13, 2024 11:01 am IST,  Updated : Aug 13, 2024 01:34 pm IST

सहारनपुर के रहने वाले ज्वेलर्स दंपत्ति ने हरिद्वार में बाइक से जाकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या की वजह करोड़ों रुपये कर्ज को बताया है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है।

सुसाइड करने वाले साई ज्वेलर्स के मालिक सौरभ बब्बर और साथ में उनकी पत्नी- India TV Hindi
सुसाइड करने वाले साई ज्वेलर्स के मालिक सौरभ बब्बर और साथ में उनकी पत्नी Image Source : INDIA TV

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले ज्वेलर्स ने हरिद्वार में जाकर गंगा नदी में कूदकर सुसाइड कर लिया। जानकारी के अनुसार, हरिद्वार में गंग नहर से युवक का शव बरामद हुआ है। मौके से पति-पत्नी का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि ज्वेलर्स की पत्नी का अभी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। किशनपुरा के साई ज्वेलर्स के मालिक सौरभ बब्बर का शव हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में मिला है। 

सुसाइड करने से पहले पत्नी के साथ ली सेल्फी

जानकारी के अनुसार, ज्वेलर्स दंपत्ति ने करोड़ों रुपये कर्ज होने के चलते हरिद्वार के गंग नहर में कूदकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले दंपत्ति ने अपने मोबाइल फोन से आखिरी बार सेल्फी ली और मौत को गले लगा लिया। जानकारी के मुताबिक, सौरभ बब्बर अपनी पत्नी के साथ पिछले कुछ दिनों से लापता थे। सौरभ बब्बर सहारनपुर में गोल्ड कमेटी से भी जाने जाते है।

सुसाइड करने की वजह बताई

रानीपुर कोतवाली पुलिस के मुताबिक आज सुबह उनका शव नहर के पास मिला है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी भी उनके साथ थी लेकिन वो अभी भी लापता है। सुसाइड नोट पर दस अगस्त की तारीख लिखी  है। सुसाइड नोट में लिखा गया है कि हमारे लेनदारों को हमने अंधाधुंध ब्याज दी है। अब हम और नहीं दे पा रहे। 

 सौरभ बब्बर द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट
Image Source : INDIA TV सौरभ बब्बर द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट

सुसाइड नोट में क्या लिखा है

पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें मृतक ने अपने आपको कर्ज की दल दल में डूबा हुआ बताते हुए सुसाइड करने की बात कही है। सुसाइड नोट में लिखा है, मैं सौरभ बब्बर कर्ज के दलदल में इस कदर फंस गया हूं कि बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा। अन्त में मैं और मेरी धर्मपली मोना बब्बर अपना जीवन समाप्त कर रहे हैं।

हमारी किशनपुरे वाली प्रोपर्टी दुकान व मकान हमारे दोनों बच्चो के लिए है। हमारे दोनों बच्चे अपनी नानी के घर रहेंगे। हमें किसी और पर भरोसा नहीं है। हमारे लेनदारी को हमने अधाधुंध ब्याजे दी है हम अब और नहीं दे पा रहे हैं। हम जहां सुसाइड करेगें उस जगह जाकर हम व्हाट्सएप पर फोटो शेयर कर देगें। इस दुनिया को अलविदा।

रिपोर्ट- खालिद हसन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।