1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाई ने बहन को बनाया हवस का शिकार, बच्चा जन्मा तो हुआ खुलासा, परिवार ने नवजात को ही मार डाला

भाई ने बहन को बनाया हवस का शिकार, बच्चा जन्मा तो हुआ खुलासा, परिवार ने नवजात को ही मार डाला

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 21, 2025 07:06 pm IST,  Updated : Oct 21, 2025 07:06 pm IST

कौशांबी से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक युवती को उसके ही चचेरे भाई ने महीनों तक हवस का शिकार बनाया। जब युवती ने एक नवजात को जन्म दिया, तो परिवार ने बच्चे की हत्या कर दी।

तालाब में तैरता हुआ नवजात का मिला शव- India TV Hindi
तालाब में तैरता हुआ नवजात का मिला शव Image Source : REPORT

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के सरायअकिल थाना क्षेत्र के एक गांव से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक 19 वर्षीय युवती को उसके ही चचेरे भाई ने हवस का शिकार बनाया। महीनों तक चली इस क्रूरता का अंजाम तब सामने आया, जब युवती गर्भवती हो गई और उसने एक नवजात को जन्म दिया, तो परिवार ने लोकलाज और बदनामी के डर से उस बच्चे की हत्या कर दी।

युवती के निकले पेट को बताया ट्यूमर

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दुष्कर्म की यह क्रूरता महीनों तक चली, जिसके बाद युवती गर्भवती हो गई। सच्चाई सामने आने के बाद परिवार ने इसे छिपाने के हर संभव प्रयास किए। युवती के माता-पिता ने पेट की सूजन को ट्यूमर बताकर टाल दिया और उसे डॉक्टर के पास ले जाने से भी परहेज किया।

जन्म होते ही नवजात की हत्या

यह मामला तब सामने आया, जब 16 अक्टूबर को युवती का घर में ही अचानक प्रसव हो गया और एक नवजात बच्चे ने जन्म लिया। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। युवती के एक भाई को जब इस घटना की भनक लगी, तो उसने सरायअकिल थाने पहुंचकर तत्काल अपने चचेरे भाई के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

तालाब में तैरता मिला नवजात का शव

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव के तालाब में एक नवजात का शव तैर रहा है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि नवजात की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस की आगे की जांच में यह बात सामने आई कि युवती की मां और उसके मामा ने मिलकर इस निर्दयी कांड को अंजाम दिया। इज्जत बचाने के नाम पर इन लोगों ने नवजात की निर्मम हत्या कर दी।

सभी आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश

पुलिस ने दुष्कर्म और नवजात की हत्या के मामले में सभी आरोपियों- चचेरे भाई (दुष्कर्म का आरोपी), युवती की मां और मामा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही तीनों आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हैं। सरायअकिल पुलिस की टीमें इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव-गांव में गहन छानबीन कर रही हैं और जल्द ही उन्हें हिरासत में लेने का दावा कर रही है।

(रिपोर्ट- अयमान अहमद)

ये भी पढ़ें-

"50 लाख युवाओं को नौकरी दी, अगले 5 साल में 1 करोड़ को और देंगे", बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान

चलती बुलेट पर बिना हेलमेट हाथ छोड़कर स्टंट करती युवती का VIDEO हुआ वायरल, अब पुलिस खोज रही

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।