1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राम मंदिर पहुंचे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, रामलला को दंडवत किया प्रणाम, सामने आया वीडियो

राम मंदिर पहुंचे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, रामलला को दंडवत किया प्रणाम, सामने आया वीडियो

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : May 03, 2024 01:16 pm IST,  Updated : May 03, 2024 01:24 pm IST

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल और गाजीपुर के पूर्व सांसद मनोज सिन्हा शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में भगवान हनुमान के दर्शन किए। इसके बाद वो रामलला के दर्शन करने पहुंचे और दंडवत प्रणाम किया।

Lieutenant Governor Manoj Sinha reached Ram temple paid obeisance to Ram Lalla video surfaced- India TV Hindi
राम मंदिर पहुंचे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा Image Source : ANI

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल और गाजीपुर से पूर्व सांसद मनोज सिन्हा शुक्रवार को अयोध्या में भगवान राम और हनुमान के दर्शन करने पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद उपराज्यपाल रामलला के दर्शन करने के लिए राम मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रामलला को दंडवत प्रणाम किया। बता दें कि बीते दिनों मनोज सिन्हा गाजीपुर जिले में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग इलाकों का दौरा किया और भाजपा कार्यकर्ताओं और पुराने साथियों संग भेट मुलाकात की थी। बता दें कि कुछ दिन पहले मनोज सिन्हा एक निजी कार्यक्रम में बिहार के बेगूसराय जिले में पहुंचे थे। यहां सामाजिक कार्यकर्ताओं व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। 

Related Stories

मनोज सिन्हा के करीबी हैं पारसनाथ राय

बता दें कि इससे पहले ऐसी संभावनाएं जताई जा रही थी कि भारतीय जनता पार्टी मनोज सिन्हा को एक बार फिर से गाजीपुर से अपना उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। पार्टी ने यहां से पारसनाथ राय को अपना उम्मीदवार बनाया जो कि बतौर पेशे से एक शिक्षक हैं। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने यहा से अफजाल अंसारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि पारसनाथ राय मनोज सिन्हा के करीबी माने जाते हैं। साथ ही उनका संबंध आरएसएस से है। अबतक मनोज सिन्हा के सभी चुनावों में पारसनाथ राय संचालक की भूमिका निभाते रहे हैं। 

पारसनाथ राय का परिचय

बता दें कि पारसनाथ राय जखनिया विधानसबा क्षेत्र के मनिहारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिखड़ी गांव के निवासी हैं। उन्होंने मास्टर्स की पढ़ाई काशी हिंदू विश्वविद्यालय से की है। साथ ही गाजीपुर के पीजी कॉलेज से उन्होंने बीएड की शिक्षा प्राप्त की है। बता दें कि अपने छात्र जीवन में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ जुड़े रहे और लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे हैं। बता दें कि पारसनाथ राय शबरी महिला महाविद्यालय सिखड़ी, पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज व विद्यार भारती विद्यालय के प्रबंधक हैं। इनके बेटे आशुतोष राय भाजयुमों के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।