1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha election 2024: बसपा ने जारी की प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, वाराणसी से बदला प्रत्याशी; देखें सभी के नाम

Lok Sabha election 2024: बसपा ने जारी की प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, वाराणसी से बदला प्रत्याशी; देखें सभी के नाम

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Amar Deep
 Published : Apr 19, 2024 06:41 pm IST,  Updated : Apr 19, 2024 06:55 pm IST

बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की छठवीं लिस्ट जारी की है। इसमें कुल 11 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। वहीं दो सीटों पर प्रत्याशियों को बदला भी गया है।

बसपा ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट।- India TV Hindi
बसपा ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट। Image Source : PTI

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। इस बीच बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है। बसपा ने इस बार 11 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। बसपा ने वाराणसी और फिरोजाबाद के प्रत्याशियों के नाम भी बदले हैं। बता दें कि बसपा के प्रत्याशियों की ये छठवीं लिस्ट है। इससे पहले बसपा अपने प्रत्याशियों की 5 लिस्ट जारी कर चुकी है। 

इन उम्मीदवारों के घोषित हुए नाम

इस लिस्ट में हरदोई सीट से भीमराव अम्बेडकर को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा सन्तकबीरनगर सीट से मोहम्मद आलम, फतेहपुर सीट से मनीष सिंह सचान, सीतापुर से महेंद्र सिंह यादव, महराजगंज से मोहम्मद मौसमे आलम, मिश्रिख सीट से बी. आर. अहिरवार, मछलीशहर सीट से कृपाशंकर सरोज, भदोही सीट से अतहर अंसारी और फूलपुर सीट से जगन्नाथ पाल को प्रत्याशी बनाया गया है।

दो सीटों पर बदले प्रत्याशी

इन प्रत्याशियों के अलावा यूपी के फिरोजाबाद सीट पर बसपा ने प्रत्याशी बदल दिया है। बसपा ने इस सीट पर अब चौधरी बशीर को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अलावा वाराणसी लोकसभा सीट पर भी बसपा ने अपने प्रत्याशी को बदल दिया है। अब बसपा ने वाराणसी सीट पर पीएम मोदी के खिलाफ सैय्यद नेयाज अली (मंजू भाई) का नाम प्रत्याशी के तौर पर घोषित किया है। इससे पहले बहुजन समाज पार्टी ने पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा सीट से अतहर जमाल लारी को मैदान में उतारा था।

यह भी पढ़ें- 

Lok Sabha Election 2024: नदी में डूबी EVM लेकर जा रहे अधिकारी की नाव, रुका रहा मतदान

कांग्रेस नेता सुबह BJP में गए, शाम को घर वापसी; बोले- मैं तो स्मृति ईरानी के आवास पर मिलने गया था, जबरन...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।