1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ऑनलाइन गेमिंग में 13 लाख की ठगी के बाद मासूम ने कर ली थी आत्महत्या, झारखंड से अरेस्ट हुआ आरोपी

ऑनलाइन गेमिंग में 13 लाख की ठगी के बाद मासूम ने कर ली थी आत्महत्या, झारखंड से अरेस्ट हुआ आरोपी

 Reported By: Vishal Singh Edited By: Malaika Imam
 Published : Oct 01, 2025 11:36 pm IST,  Updated : Oct 01, 2025 11:39 pm IST

ऑनलाइन गेमिंग में हुई धोखाधड़ी में मासूम ने आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है।

आरोपी गिरफ्तार- India TV Hindi
आरोपी गिरफ्तार Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ऑनलाइन गेमिंग में 14 वर्षीय एक लड़के द्वारा आत्महत्या कर लेने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है।

धोखाधड़ी के बाद की आत्महत्या

यह घटना लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र की है, जहां यश कुमार नाम के 14 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर ऑनलाइन गेमिंग में हुई धोखाधड़ी के बाद आत्महत्या कर ली थी। मामला तब सामने आया जब मृतक के पिता ने अपने बैंक स्टेटमेंट में संदिग्ध ट्रांजेक्शन देखे। उन्होंने तुरंत पुलिस में FIR दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। जांच में खुलासा हुआ कि ऑनलाइन गेम के जरिए यश कुमार के साथ करीब 13 लाख रुपये की ठगी की गई थी, जिसके चलते मानसिक दबाव में आकर उसने अपनी जान दे दी।

बच्चे को कैसे फंसाया गया? 

डीसीपी दक्षिण लखनऊ, निपुण अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि आरोपी ने धोखाधड़ी की पूरी साजिश रची थी। आरोपी ने मृतक छात्र से लगातार संपर्क बनाए रखा और उसे झांसा दिया कि वह गेमिंग आईडी को अपग्रेड कर देगा। ठगी करने वाले ने विश्वास जीतने के बाद मृतक छात्र से उसके ईमेल और पासवर्ड ले लिए। लेकिन वादे के मुताबिक, अपग्रेडेड आईडी देने के बजाय उसने छात्र को धोखा दिया और पूरी रकम हड़प ली। इस धोखाधड़ी और भारी आर्थिक नुकसान से आहत होकर ही छात्र ने सुसाइड कर लिया।

झारखंड से हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने तकनीकी और बैंक डिटेल्स के आधार पर मामले के मुख्य आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार करने में सफल रही। गिरफ्तार आरोपी का नाम सनत गोराई है, जिसकी उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है। 

पुलिस ने आरोपी के पास से ठगी गई रकम में से 5 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। पुलिस आरोपी सनत गोराई से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस साइबर फ्रॉड रैकेट में और कितने लोग शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- 

बेगूसराय में दुर्गा पूजा का अनोखा थीम, महिषासुर की जगह ट्रंप का वध कर रही हैं मां दुर्गा; देखें VIDEO

अपहरण के बाद जबरन धर्मांतरण, फिर फर्जी निकाह; मौलाना और मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।