1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सहेली के प्रेम में घर से भागी थी 3 बच्चों की मां, पुलिस से बोली- मेरा जीना मरना वंदना के ही साथ; पति रह गया खाली हाथ

सहेली के प्रेम में घर से भागी थी 3 बच्चों की मां, पुलिस से बोली- मेरा जीना मरना वंदना के ही साथ; पति रह गया खाली हाथ

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jul 08, 2023 02:35 pm IST,  Updated : Jul 08, 2023 02:58 pm IST

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तीन बच्चों व सहेली के साथ भागी विवाहित महिला ने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया। उसने पुलिस से कहा कि अब वह सहेली के साथ जीवन यापन करेगी। जिसके बाद उसके पति को मायूस होकर घर वापस लौटना पड़ा।

तीन बच्चों के साथ घर से भागी महिला और उसकी सहेली- India TV Hindi
तीन बच्चों के साथ घर से भागी महिला और उसकी सहेली Image Source : INDIA TV

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र से अजब-गजब प्रेम कहानी सामने आई है। यहां एक गांव की एक विवाहित महिला अपनी प्रेमी युवती के साथ बीते तीन महीने पहले कहीं चली गई थी। जिनकी गुमशुदगी दोनों के परिजनों ने थाने में दर्ज कराई थी। जब दोनों लापता महिलाओं को पता चला कि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज हुई तो वह दोनों थाने आ गयीं। इसके बाद परिजनों को भी बुलाया गया पर विवाहिता अपने पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई और अपनी सहेली के साथ नोएडा चली गई।

3 बच्चों के साथ घर से भागी थी युवती और सहेली

बताते चलें कि गांव नेकपुरा निवासी वंदना पुत्री अशोक कुमार की दोस्ती कुरावली थाना क्षेत्र के गांव हविलिया निवासी खुशबू पत्नी संजीव कुमार से हो गई थी। अक्सर वंदना बाइक से खुशबू से मिलने उसके गांव हविलिया आती जाती थी। अपने साथ ही उसे बाजार कराने ले जाती थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती बहुत गहरी हो गई। युवती का आना-जाना और ये दोस्ती खुशबू के पति संजीव को पसंद नहीं थी। इस बात को लेकर हमेशा पति पत्नी के बीच झगड़ा होता रहता था। बीती 27 अप्रैल को खुशबू अपने तीन बच्चों शालू (11 वर्ष), कनक (8 वर्ष) और आर्यन (7 वर्ष) के साथ घर से गुम हो गई थीं। वहीं उसी दिन वंदना भी अपने घर से गायब हो गई। 

महिला ने पुलिस को बताई अपनी कहानी
इसके बाद वंदना की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता ने थाने में दर्ज कराई और 29 अप्रैल को खुशबू के पति संजीव कुमार ने भी पत्नी और बच्चों की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई। थाना पुलिस छानवीन में लगी हुई थी। परिजनों को शंका थी कि ये दोनों साथ-साथ ही है। शुक्रवार की सुवह वंदना व खुशबू बच्चों के साथ अचानक थाना पहुंची और पुलिस को सारी कहानी बतायी। खुशबू का कहना था कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। इसी से तंग आकर वह अपनी सहेली वंदना के साथ जनपद नोएडा थाना सूरजपुर के मलखपुर चली गई थी। वहां दोनों एक कंम्पनी में काम करके अपनी व बच्चों की गुजर बसर कर रही हैं। 

खुशबू ने पति के साथ जाने से किया इंकार
इसके बाद परिजन भी थाना पहुंच गए पर खुशबू ने पति के साथ जाने से इंकार कर दिया और कहा कि मेरा जीना मरना वंदना के साथ ही है। दोनों ने पुलिस को लिखकर दे दिया कि वह अपनी स्वेच्छा से ही गयी थी। बच्चों ने भी खुशबू की बात का समर्थन किया कि पापा मम्मी की मारपीट करते थे। दोनो सहेलियां बच्चों सहित वापस नोएडा के लिए निकल गए। वहीं मैनपुरी से आए हुए परिजन खाली हाथ वापस घर लौट गए।

(रिपोर्ट- सलमान मंसूरी)

ये भी पढ़ें-

पहले भद्रकाली मंदिर में पूजा, फिर तेलंगाना को 6,100 करोड़ की सौगात; मोदी बोले- KCR यानी सबसे भ्रष्ट सरकार

कर्नाटक: जैन मुनि कामकुमार नंदी महाराज की हत्या, 6 जुलाई से थे लापता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।