1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विवाहिता की हत्या कर शव को घर में ही दबाया, खुलासा होने पर पुलिस ने खुदवाया

विवाहिता की हत्या कर शव को घर में ही दबाया, खुलासा होने पर पुलिस ने खुदवाया

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jul 15, 2026 11:58 am IST,  Updated : Jul 15, 2026 11:58 am IST

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसमें हाल ही जिस महिला की शादी हुई थी, कुछ ही दिन में ससुरालीजनों ने उसकी हत्या कर दी और उसके शव को घर में ही दबा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Dumriyaganj- India TV Hindi
पुलिस कोतवाली डुमरियागंज Image Source : REPORTER INPUT

सिद्धार्थनगर में विवाहिता की हत्या कर उसका शव घर में दफनाने का मामला सामने आया है। एक जून को ही उसकी शादी हुई थी। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज के लिए विवा​हिता को परेशान करते थे। अब उसके साथ मारपीट की गई और उसके बाद हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए ​भेजा है, साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

पति ने खुद ही सास को फोन कर बताई हत्या की बात

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से एक चौंकाने वाला बेहद हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां नवविवाहिता के परिजनों से दहेज की मांग पूरी न होने पर पति शमशेर ने अपनी पत्नी मुफीदूननिशा की हत्या करके घर के एक कमरे में दफना दिया। अपनी सास को फोन करके बताया कि तुम्हारी बेटी की हत्या करके घर में दफना दिया है। दोनों का निकाह हुए अभी एक महीना हुआ है। इस बात की जानकारी मिलते ही मां ने डुमरियागंज थाने पहुंचकर  नामजद तहरीर देकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है। इसके बाद आनन फानन में मौके पर पुलिस पहुंची और घर के एक कमरे से शव को खुदवाकर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही जांच शुरू कर दी। 

एक जून को हुई थी शादी

मामले की बात करें तो एक जून 2026 को संतकबीर नगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के दशहवा गांव की रहने वाली सफीदुन्नीसा की 20 वर्षीय बेटी मुफीदूननिशा का निकाह मुस्लिम रीति रीवाज से सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चकमझारी गांव निवासी हबीबुल्ला के पुत्र शमशेर अहमद के साथ हुआ था। निकाह के बाद से ससुराल के लोगों की ओर से एक लाख रुपये दहेज के लिए मुफीदूननिशा को परेशान किया जाने लगा। 14 जुलाई को पति शमशेर अहमद ने अपनी सास को फोन कर बताया कि तुम्हारी बेटी को मार कर घर में दफना दिया है। इसके बाद मां की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस ने शुरू की मामले में कार्रवाई

इस मामले को लेकर सीओ बृजेश सिंह ने पूरी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि थाना डुमरियागंज सफीदुन्नीसा निवासी दशहवा थाना दुधारा जिला संतकबीरनगर ने सूचना दी कि उन्होंने अपनी लड़की मुफीदुलनिशा की शादी एक जून को शमशेर अहमद निवासी चक मझारी थाना डुमरियागंज जिला सिद्धार्थनगर के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग लड़की को मारते पीटते थे। आज सूचना मिली कि उन लोगों ने दहेज की मांग को लेकर लड़की को मारपीट कर हत्या कर उसके शव को मकान के अंदर दफना दिया है। सफीदुननिशा के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज करके मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को खुदवाकर निकलवाया गया है। मुकदमे में नामजद अभियुक्त शमशेर अली, हबीबुल्लाह और खुशबूननिशा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

सिद्धार्थनगर से अमित श्रीवास्तव की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

महोबा में खौफनाक खूनी हमला, पेट्रोल पंप के सामने युवक के दोनों हाथ कुल्हाड़ी से काटे

बहराइच में ड्यूटी के दौरान 33 साल के सर्जन की मौत, पेट दर्द और उल्टी जैसा महसूस हुआ, फिर हुए बेहोश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।