1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: बच्चों से भरी मिनी टूरिस्ट बस पर रिटायर्ड फौजी ने चलाई अंधांधुध गोलियां, एक छात्र घायल, आरोपी गिरफ्तार

UP: बच्चों से भरी मिनी टूरिस्ट बस पर रिटायर्ड फौजी ने चलाई अंधांधुध गोलियां, एक छात्र घायल, आरोपी गिरफ्तार

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Nov 18, 2024 11:46 pm IST,  Updated : Nov 18, 2024 11:48 pm IST

पुलिस ने आरोपी रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक पिस्तौल और चार कारतूस भी बरामद किए गए हैं। साथ ही पुलिस ने आरोपी की कार को भी जब्त कर लिया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिटायर्ड फौजी ने चलाईं गोलियां- India TV Hindi
रिटायर्ड फौजी ने चलाईं गोलियां Image Source : FILE PHOTO

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सनसनीखेज वारादात का खुलासा हुआ है। एक मिनी टूरिस्ट बस पर गोलियां चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में आरोपी रिटायर्ड फौजी निकला है। पुलिस ने सेवानिवृत्त फौजी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

पुल के ढलान में कार से टकराया वाहन

पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को रात करीब साढ़े नौ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर पल्लवपुरम फेस-1 के सामने पल्हैडा पुल के ढलान पर सेवानिवृत्त फौजी नितिन सिरोही की कार सेवा प्रदाता कंपनी के एक प्रतिनिधि के वाहन से टकरा गई। इसके बाद नितिन सिरोही ने उसकी जमकर पिटाई की। 

रिटायर्ड फौजी ने पिस्तौल से शुरू कर दी फायरिंग

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस दौरान वहां से गुजर रही एक मिनी बस में सवार बच्चों ने बस रुकवाकर बीच-बचाव किया तो पूर्व सैनिक सिरोही भड़क गया। अधिकारी ने कहा कि सिरोही ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से बस पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। 

एक छात्र को छूकर निकल गई गोली

इस दौरान नोएडा के एक कॉलेज के छात्र को गोली छूते हुए निकल गई। अधिकारी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने पल्लवपुरम थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से एक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद किए गए हैं। साथ ही आरोपी की कार को भी जब्त कर लिया गया है। 

भाषा के इनपुट के साथ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।