1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मेरठ: बेडरूम में घुसकर बुजुर्ग दंपति पर बरसाई गोलियां, पति की मौत, पत्‍नी गंभीर रूप से घायल

मेरठ: बेडरूम में घुसकर बुजुर्ग दंपति पर बरसाई गोलियां, पति की मौत, पत्‍नी गंभीर रूप से घायल

 Published : Aug 11, 2023 08:08 am IST,  Updated : Aug 11, 2023 08:08 am IST

लूट का विरोध करने पर धनकुमार जैन और बदमाशों के बीच कहासुनी हो गई और बाद में अचानक एक बदमाश ने पिस्टल निकाली और धनकुमार को बेहद करीब से गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पत्‍नी चिल्लाने लगी तो बदमाश ने महिला को भी गोली मार दी।

meerut murder- India TV Hindi
धनकुमार जैन को बेहद करीब से गोली मारी गई Image Source : SOCIAL MEDIA

मेरठ: यूपी के मेरठ जिले के बह्मपुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार को बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर की लूटपाट विरोध करने पर दंपति को गोली मारी, जिसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

मृतक की पहचान धनकुमार जैन के रूप में हुई, जबकि घायल महिला की पहचान अंजू जैन के रूप में हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक सवार दो लोग घर के अंदर गए थे और घटना को अंजाम देकर निकल गए। घटना के वक्त दंपति परिवार के सदस्यों के साथ अपने घर में था, तभी कुछ बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर उन्हें धमकाना शुरू कर दिया और घर में रखे सामान को लूटने लगे।

लूट का विरोध करने पर बदमाशों से हुई कहासुनी

लूट का विरोध करने पर धनकुमार जैन और बदमाशों के बीच कहासुनी हो गई और बाद में अचानक एक बदमाश ने पिस्टल निकाली और धनकुमार को बेहद करीब से गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पत्‍नी चिल्लाने लगी तो बदमाश ने महिला को भी गोली मार दी। खून से लथपथ दंपति को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां धनकुमार जैन को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्‍नी की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन
सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस को शंका है कि घर का मेन गेट खुला होने के कारण ही बदमाश अंदर आए और वारदात की। मेरठ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि घटना के बाद से ही अपराधियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। पूरे मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। (इनपुट- IANS)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।