1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अतीक की हत्या के बाद मुख्तार अंसारी का कुनबा बना सबसे बड़ा माफिया, पत्नी-बेटे-भाई पर मुकदमे की फेहरिस्त

अतीक की हत्या के बाद मुख्तार अंसारी का कुनबा बना सबसे बड़ा माफिया, पत्नी-बेटे-भाई पर मुकदमे की फेहरिस्त

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Malaika Imam
 Published : Jun 05, 2023 12:04 pm IST,  Updated : Jun 05, 2023 12:04 pm IST

माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ सबसे ज्यादा मामले हैं। मुख्तार पर हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण जैसी संगीन धाराओं में 61 मामले दर्ज हैं। मुख्तार अंसारी 2005 से जेल में बंद है।

मुख्तार अंसारी- India TV Hindi
मुख्तार अंसारी Image Source : FILE PHOTO

माफिया अतीक अहमद की हत्या के बाद अब मुख्तार अंसारी का कुनबा सबसे बड़ा माफिया कुनबा बन गया है। मुख्तार और उसके परिवार पर 96 से ज्यादा केस दर्ज हैं। मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी तो 75 हजार की इनामी भी है। सबसे ज्यादा मामले माफिया मुख्तार के खिलाफ है। मुख्तार पर हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण जैसी संगीन धाराओं में 61 मामले दर्ज  हैं। मुख्तार अंसारी 2005 से जेल में बंद है।

अफजाल अंसारी पर कितने मुकदमे हैं दर्ज?

दूसरे नंबर पर मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां है, जिस पर 10 से ज्यादा आपराधिक मामले हैं। अफशां फरार है। मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी पर 7 मामले हैं। अभी गैंगस्टर एक्ट में गाजीपुर की एमपी एमएएलए कोर्ट ने मुख्तार को 10 साल और अफजाल को 4 साल की सजा सुनाई है। अफजाल बीएसपी के सांसद थे। सजा होने के बाद अफजाल की सदस्यता चली गई है।

विधायक बेटा अब्बास चित्रकूट जेल में बंद

मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास अंसारी पर 8 मुकदमे दर्ज हैं। अब्बास चित्रकूट जेल में बंद है। अब्बास मऊ सदर से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का विधायक है। मुख्तार के दूसरे बेटे उमर अंसारी पर 5 मुकदमे हैं। उमर फरार है और 20 हजार का इनामी है। मुख्तार के सबसे बड़े भाई  सिबगतुल्लाह अंसारी के खिलाफ तीन केस और अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत अंसारी के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है। निकहत को पुलिस ने चित्रकूट जेल में पकड़ा था। 

माफिया अतीक के परिवार पर 161 मुकदमे

अभी तक अतीक का कुनबा सबसे बड़ा माफिया परिवार था। अतीक के परिवार पर 161 मुकदमे थे, जिसमें अकेले अतीक पर 100 से ज्यादा मुकदमे थे। बता दें कि माफिया अतीक अहमद और उसके छोटे भाई अशरफ की हत्या पत्रकार के भेष में आए तीन हमलावरों ने की थी। अतीक और अशरफ को पूछताछ के लिए प्रयागराज लाया गया था। इन दोनों से उमेश पाल हत्याकांड में पूछताछ हो रही थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।