1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Noida Protest: एक साथ 40,000 से अधिक मजदूर सड़कों पर उतर आए, हिंसा पर पुलिस का बयान

Noida Protest: एक साथ 40,000 से अधिक मजदूर सड़कों पर उतर आए, हिंसा पर पुलिस का बयान

 Reported By: Atul Bhatia,  Kumar Sonu Edited By: Kajal Kumari
 Updated : Apr 14, 2026 10:41 pm IST

नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़की, जिसके बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में सात एफआईआर दर्ज किए गए हैं। आज भी प्रदर्शन जारी है, जिसे लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है।

नोएडा में आज फिर हो रहा प्रदर्शन- India TV Hindi
नोएडा में आज फिर हो रहा प्रदर्शन Image Source : PTI

Noida Protest: नोएडा जिले में आज भी भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। आज सुबह से फोर्स चप्पे चप्पे पर तैनात रही। फिर भी अपनी मांग पर अड़े फैक्ट्री कर्मचारी घरों से निकले, लेकिन पुलिस उन्हें एक जगह इकट्ठा नहीं होने दी। पुलिस कर्मचारियों को कंपनी पहुंचने से पहले ही वापस भेज रही है। कई कंपनियों के बाहर पुलिस की टीमें तैनात की गईं। पुलिस ने पूरे एनसीआर में हाई अलर्ट जारी किया है।


नोएडा फेज 2 लक्सर कंपनी के बाहर सुबह से ही वर्कर्स एकजुट हो कर प्रदर्शन करते दिखे। पुलिस ने उन्हें समझाया कि आप की मांगे पूरी कर ली गई हैं, लेकिन कर्मचरियों का कहना है कि काम 12 घंटे और सैलरी 11 हज़ार आज के समय में ऐसे में घर कैसे चलेगा और 20 हज़ार रुपए सैलरी बढ़ाई जाए।

इस खबर से जुड़े पल पल के अपडेट्स

नोएडा में आज भी बवाल जारी

Auto Refresh
Refresh
  • 10:36 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी

    सेंट्रल नोएडा के एसीपी-1 उमेश यादव ने कहा, "उपद्रवी सतर्क रहें, पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। आम जनता से निवेदन है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। शांति बनाई जा रही है।"

     

  • 6:27 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    DM मेधा रूपम ने शांति रखने का किया आग्रह

    गौतम बुद्ध नगर डीएम मेधा रूपम ने कहा, "मैं मुख्यमंत्री और उच्चाधिकार समिति को वेतन वृद्धि की श्रमिकों की प्राथमिक मांग को स्वीकार करने के लिए धन्यवाद देती हूं। इसके अलावा, अन्य निर्देश भी जारी किए गए हैं, जिनमें यह सुनिश्चित करना शामिल है कि श्रमिकों का वेतन प्रत्येक माह की 10 तारीख से पहले उनके खातों में जमा हो जाए। बोनस भी प्रत्येक वर्ष नवंबर से पहले दिया जाएगा। ओवरटाइम कार्य के लिए दुगुना वेतन दिया जाएगा। साप्ताहिक अवकाशों पर काम करने के लिए भी दुगुना वेतन दिया जाएगा। यौन उत्पीड़न समितियां हर जगह गठित की जाएंगी। इन समितियों की अध्यक्षता महिलाएं करेंगी। शिकायत पेटियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।"

    डीएम मेधा रूपम ने कहा, "मेरी सभी से अपील है कि हिंसा समाधान नहीं है। मैं सभी से गौतम बुद्ध नगर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह करती हूं। कॉल सेंटर और नियंत्रण कक्ष के नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। श्रमिक वहां भी अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। हम इसकी निगरानी करेंगे और त्वरित कार्रवाई करेंगे।"

  • 4:55 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखना चाहिए: श्रम एवं रोजगार विभाग के प्रधान सचिव

    उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं रोजगार विभाग के प्रधान सचिव, शनमुगा सुंदरम एम.के. ने कहा, "हमने श्रमिकों और उद्यमियों दोनों से बात की। हमने लगभग दो घंटे तक विचार-विमर्श किया और संतुलन बनाने की कोशिश की। क्योंकि सरकार हमेशा समावेशी दृष्टिकोण अपनाती है और समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखती है। मुख्यमंत्री ने भी निर्देश दिया है कि समिति को अपना काम करते समय समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखना चाहिए।"

     

  • 4:20 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    दोनों पक्षों के साथ हुई चर्चा: औद्योगिक विकास आयुक्त

    नोएडा में श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन पर औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार ने कहा, "कल दोनों पक्षों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। दोनों पक्षों की चुनौतियों और मांगों को ध्यान में रखते हुए समिति ने सिफारिश की है।"

     

  • 3:49 PM (IST)
    Posted by Amar Deep

    वेतन वृद्धि को लेकर हाउसहेल्प का भी प्रदर्शन

    डीसीपी शैव्या गोयल ने बताया, "एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तीन अलग-अलग स्थानों पर एक ही घटना घटने की बात कही जा रही है। इस घटना में घरेलू कामगार के तौर पर काम करने वाली कुछ महिलाएं वेतन वृद्धि की मांग कर रही थीं। ये महिलाएं कारखाने में काम करने वाली नहीं हैं। पुलिस मौके पर मौजूद है। शांति और व्यवस्था बनाए रखी गई है।"

     

  • 1:30 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    कल 40,000 से अधिक मजदूर सड़कों पर उतर आए-पुलिस

    अतिरिक्त पुलिस कांस्टेबल (कानून व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्रा ने कहा, "कल कुछ घटनाएं हुईं। 80 से अधिक स्थानों पर 40,000 से अधिक मजदूर सड़कों पर उतर आए। हमने उनसे लगातार बातचीत की... दो स्थानों पर उन्होंने अशांति फैलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की... मौके पर ही 350 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है... आज कुछ स्थानों पर कुछ मजदूर आए और अपनी मांगें रखीं, जिस पर हमने उनसे बातचीत की और उन्हें स्थिति समझाई..."

  • 12:48 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    ऑडियो क्लिप, इंस्टाग्राम की चैट वायरल

    नोएडा हिंसा मामला, एक ऑडियो क्लिप पुलिस को मिलां है जिसकी जांच की जा रही है। ऑडियो में एक शख्स भीड़ को एकत्रित होने को बोल रहा है, लाठीचार्ज के बाद इकट्ठा होने की अपील का ऑडियो वायरल, एक इंस्टाग्राम की चैट भी वायरल, चैट में  सभी लोगों से मिर्ची पाउडर लाने की बात की जा रही है।

  • 12:31 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    पुलिस ने लोगों से की अपील

    नोएडा पुलिस ने जनसामान्य से अपील है कि अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें एवं किसी भी अपुष्ट जानकारी को साझा न करें। अराजकता फैलाने एवं अफवाहें प्रसारित करने वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध दृढ़तापूर्वक विधिक कार्यवाही की जाएगी। सभी से अपील है कि शांति एवं संयम बनाए रखें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें । पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में शांति, सुरक्षा एवं जनसुविधा सुनिश्चित करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

  • 12:02 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सेक्टर 121 स्थित सोसाइटी के बाहर भी प्रदर्शन

    नोएडा के सेक्टर 121 स्थित एक सोसाइटी के बाहर सोसाइटी में काम करने वाली महिलाओं के द्वारा किया गया पथराव। सोसाइटी में दैनिक काम करने वाली मेड और सफाई वाली महिलाएं  भी अपने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कर रही थीं प्रदर्शन। सोसाइटी में काम करने वाले मजदूरों ने सड़क पर जमकर की तोड़फोड़।

  • 11:50 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    नोएडा पुलिस ने दी चेतावनी

    आज ग्रेटर नोएडा में भी कई जगह फैक्ट्री श्रमिक इकट्ठा हुए हैं। कई जगह पर हंगामा भी किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उन लोगों को समझा बुझाकर और कई जगह हल्का बल प्रयोग कर उन्हें हटाया। इस दौरान कासना थाना प्रभारी ने कर्मचारियों को समझाया कि अगर किसी ने हंगामा किया, सड़क जाम की या तोड़ फोड़ की तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीसीपी ग्रेटर नोएडा प्रवीन रंजन सिंह दो कंपनी पीएसी के साथ औद्योगिक क्षेत्र में पैदल ग्रस्त करते हुए और वर्कर्स को समझाते हुए भी नजर आए।

  • 11:41 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सुनियोजित तरीके से उकसाया जा रहा-पुलिस आयुक्त

    गौतम बुद्ध नगर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह कहती हैं, "...हमें यह समझना होगा कि एक संगठित समूह है जो कार्यकर्ताओं को भड़का रहा है और सुनियोजित तरीके से काम करवा रहा है। पिछले कुछ दिनों में, महज तीन-चार दिनों में, कई फर्जी ट्विटर हैंडल और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट बनाए गए हैं... इससे संकेत मिलता है कि कोई कॉल सेंटर चला रहा है या तकनीक का इस्तेमाल करके उन्हें सुनियोजित तरीके से उकसा रहा है..."

  • 11:23 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    उपद्रवियों से वसूला जाएगा सरकारी सम्पति के नुकसान का हर्जाना

    UP सरकार का फैसला नोएडा में विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा मामले में उपद्रवियों को चिन्हित करके वसूला जाएगा सरकारी सम्पति के नुकसान का हर्जाना।

  • 11:01 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    फैक्ट्री कर्मचारियों क्यों हैं नाराज

    श्रमिकों ने भत्तों में असमानता का मुद्दा भी उठाया और आरोप लगाया कि कुशल और अकुशल श्रमिकों को समान लाभ दिए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि भत्तों में वृद्धि से बचने के लिए कर्मचारियों को नौ महीने के भीतर ही बर्खास्त कर दिया जाता है और फिर से नियुक्त कर लिया जाता है।

  • 10:21 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ा दी गई है

    अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि नोएडा में हुए दंगों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी श्रेणियों के श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी बढ़ा दी है और संशोधित दरें 1 अप्रैल से पूर्वव्यापी रूप से लागू की गई हैं।

  • 10:19 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    नोएडा के सेक्टर 80 में फिर प्रदर्शन शुरू

    नोएडा के सेक्टर 80 में कर्मचारियों ने फिर शुरू किया प्रदर्शन, पुलिस की टीम मौके पर मौजूद।

  • 10:18 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    अब तक 350 गिरफ्तार, सभी को जेल भेजा गया

    नोएडा में कल हुए हिंसा के मामले में अब तक 350 गिरफ्तार, सभी को जेल भेजा गया। कई उपद्रवियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। पुलिस पूरी घटना का सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक नोएडा में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

  • 10:13 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सेक्टर 121 में पुलिस की बस पर हमला

    नोएडा के सेक्टर 121 में पुलिस की बस पर हमला किया गया है, जिसमें कई महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई हैं। पुलिस की पूरी बस में तोड़फोड़ की गई है। इसमें कई पुलिसकर्मियों को काफी चोट आई है।
     

  • 10:10 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    श्रम मंत्री अनिल राजभर ने साजिश की जताई आशंका

    उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने सोमवार को नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को राज्य के विकास को बाधित करने की एक सुनियोजित साजिश बताया है। श्रम मंत्री राजभर ने अपने बयान में  कहा कि यह घटना महज एक विरोध प्रदर्शन नहीं है। मंत्री ने अंदेशा जताया कि इस अशांति का मकसद मुजफ्फरनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में बाधा डालना भी हो सकता था।

  • 10:04 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    थाने पर पत्थर फेंकते हुए उपद्रवियों का वीडियो

    पुलिस के मुताबिक नोएडा में हुए बवाल के दौरान  सेक्टर 63 के थाने पर पथराव हुआ था। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियो ने थाने पर पथराव किया था। थाने पर पथराव की सूचना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची थी और पुलिस फोर्स ने प्रदर्शनकारियो को थाने के पास से खदेड़ दिया था। थाने पर पत्थर फेंकते हुए उपद्रवियों का वीडियो भी सामने आया है।

     

  • 10:02 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    हिंसक प्रदर्शन का वीडियो आया सामने

    नोएडा में सोमवार को हुए बवाल का CCTV वीडियो आया सामने। CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि उपद्रवी किस तरह फैक्ट्री के बंद दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस रहे है। उपद्रवियों के हाथों में लाठी डंडे है। फैक्ट्री में घुसते ही सबसे पहले उपद्रवियों ने फैक्ट्री में लगे CCTV तोड़ दिए।

     

    देखें वीडियो

     

  • 10:02 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    पूरे एनसीआर में हाई अलर्ट घोषित

    नोएडा में अपने वेतन वृद्धि की मांग पर अड़े फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन आज भी जारी है। वहीं, सोमवार को हुए कर्मचारियों के हिंसक प्रदर्शन के बाद पूरे एनसीआर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।