1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नोएडा में हादसा, तेज रफ्तार BMW ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नर्स समेत दो की मौत

नोएडा में हादसा, तेज रफ्तार BMW ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, नर्स समेत दो की मौत

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 16, 2024 10:20 am IST,  Updated : May 16, 2024 10:20 am IST

नोएडा में सुबह-सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। ई-रिक्शा सिटी सेंटर से 12-22 की ओर जा रहा था।

बीएमडब्ल्यू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर- India TV Hindi
बीएमडब्ल्यू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर Image Source : IANS

सड़क हादसे की घटनाएं आये दिन सामने आ रही हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा से सामने आया है। नोएडा में गुरुवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा में सवार पांच लोगों में से दो की मौत हो गई है और तीन गंभीर रूप से घायल हैं। 

ई-रिक्शा में 5 लोग थे सवार 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना सेक्टर 24 के क्षेत्र में सुबह करीब 6:00 बजे के आस-पास एक ई-रिक्शा (यूपी 16 जेटी 4052) सिटी सेंटर से 12-22 की तरफ जा रहा था। उसमें ड्राइवर समेत कुल पांच लोग सवार थे। सुमित्रा हॉस्पिटल के सामने एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार (एचआर 26 ईबी 7770) ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए।

तीन लोग गंभीर रूप से घायल

घायल लोगों को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें दो की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए सेक्टर- 110 के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीएमडब्ल्यू पर सवार तुषार और आदि को हिरासत में ले लिया गया है। एक अन्य व्यक्ति अमन सिसोदिया मौके से फरार है। तीनों नोएडा सेक्टर- 41 के रहने वाले हैं।

पुलिस ने बताया कि गिझौड निवासी रिक्शा चालक राजेंद्र (45) के अलावा पवन (27) और सूरज (20) इस घटना में घायल हुए हैं। मरने वालों की पहचान मोहम्मद मुस्तफा (50) और मेट्रो हास्पिटल की स्टाफ नर्स रश्मि (25) के रूप में हुई है। (IANS)

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।