1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. PM नरेंद्र मोदी ने आगरा को दी मेट्रो की सौगात, अब शहर में इतने लाख लोगों को मिलेगी Metro सेवा

PM नरेंद्र मोदी ने आगरा को दी मेट्रो की सौगात, अब शहर में इतने लाख लोगों को मिलेगी Metro सेवा

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 06, 2024 12:36 pm IST,  Updated : Mar 06, 2024 12:36 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजियाबाद के अलावा आगरा को भी एक बड़ी सौगात दी है। अब आगरा शहर भी मेट्रो रेल नेटवर्क से जुड़ गया है। इस कारण लाखों लोगों को यातायात में सहुलियत मिलेगी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : UPMRC X HANDLE

आज का दिन आगरा के निवासियों के लिए काफी है। बुधवार यानी 6 मार्च 2024 को आगरा को एक बड़ी सौगात मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके आगरा मेट्रो के पहले कॉरिडोर का शुभारंभ कर दिया है। इस दौरान कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यानथ ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। आइए अब आपको आगरा मेट्रो के इस कॉरिडोर से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां देते हैं।

इतने लाख लोगों को मिलेगी मेट्रो सेवा

आगरा मेट्रो कॉरिडोर लॉन्च होते ही आगरा शहर देश का 21वां शहर बन गया है जो मेट्रो रेल नेटवर्क से जुड़ गया है। आगरा मेट्रो के लॉन्च होते ही अब शहर के 21 लाख लोगों को यह सेवा मिलने वाली है। इतना ही नहीं इसके अलावा हर साल करीब 60 लाख लोग आगरा में घूमने के लिए आते हैं। मेट्रो के शुरु होने से इन लोगों को भी राहत मिलेगी। आगरा के इस कॉरिडोर में कुल 6 मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और कानपुर पहले से ही मेट्रो रेल की सेवा का लाभ उठा रहे हैं। अब आगरा भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है जहां रहने वाले लोगों को मेट्रो सेवा का लाभ मिलेगा।

अधिकारियों ने कही ये बात

पीएम मोदी द्वारा आगरा मेट्रो कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद इस परियोजना के अधिकारियों ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा, 'आगरा मेट्रो रेल सेवा का उद्घाटन शहरी विकास को दर्शाता है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी में सुधार होगा, लोगों को सहुलियत भी मिलेगी।'

ये भी पढ़ें-

अमरोहा के मुस्लिमों ने लगाए पोस्टर, उर्दू में लिखा- 'न दूरी है न खाई है मोदी हमारा भाई है'

NCR के इस बड़े होटल में 2 महीने से चल रहा था गंदा काम, मालिक सहित 29 लड़के-लड़कियां अरेस्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।