1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज में माफियाओं पर योगी सरकार का एक्शन जारी, विजय मिश्रा का करोड़ों का मकान गाजे-बाजे के साथ कुर्क

प्रयागराज में माफियाओं पर योगी सरकार का एक्शन जारी, विजय मिश्रा का करोड़ों का मकान गाजे-बाजे के साथ कुर्क

 Reported By: Imran Laeek Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jun 02, 2023 06:36 pm IST,  Updated : Jun 02, 2023 06:36 pm IST

प्रयागराज में माफियाओं के अवैध साम्राज्य पर योगी सरकार लगातार एक्शन में है। अब पूर्व विधायक विजय मिश्रा का करोड़ों का घर गाजे-बाजे के साथ कुर्क कर दिया गया है। भदोही पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत ये मकान कुर्क किया है।

Vijay Mishra's luxurious house - India TV Hindi
माफिया विजय मिश्रा के अवैध साम्राज्य में से एक घर कुर्क Image Source : INDIA TV

प्रयागराज: पूर्व विधायक और माफिया विजय मिश्रा के अवैध साम्राज्य पर योगी सरकार ने बड़ी चोट की है। खबर है कि विजय मिश्रा का करोड़ों का आलीशान मकान कुर्क किया गया है। प्रसाशन ने डुगडुगी बजवाकर विजय मिश्रा के मकान को सील किया है। बताया जा रहा है कि प्रयागराज के अल्लापुर में स्थित इस मकान को भदोही पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया है। 

किराये पर वकील को दिया है मकान

जानकारी मिली है कि पूर्व विधायक विजय मिश्रा के इस मकान में किरायेदार के तौर पर रह रहे वकील को पुलिस ने मकान खाली करने के लिए 24 घंटे की मोहलत दी थी। ये मकान अधिवक्ता रजनीश शुक्ला ने किराये पर लिया था। पुलिस ने मकान पर गुरुवार को कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया था। डीएम भदोही ने 9 दिसंबर 2022 को गैंगस्टर एक्ट 14 (1) के तहत माफिया विजय मिश्रा के मकान को कुर्क करने का आदेश दिया था।

8 करोड़ से भी ज्यादा है मकान की कीमत
जिला अधिकारी द्वारा अल्लापुर के बाघम्बरी हाउसिंग स्कीम में स्थित मकान नंबर 13 एमआईजी फेस 2 को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया था। यह मकान पूर्व विधायक विजय मिश्रा के भतीजे मनीष मिश्रा की पत्नी बिंदु मिश्रा के नाम पर है। 435.66 वर्ग मीटर में बना 3 मंजिला आलीशान मकान की कीमत 8 करोड़ 30 लाख के करीब आंकी गई है।

पहले भी मकान को कुर्क करने के आदेश
वहीं इसके पहले भी डीएम के कुर्की आदेश के क्रम में भदोही पुलिस प्रयागराज की जॉर्ज टाउन थाना पुलिस के साथ यहां पहुंची थी। इस मकान को कुर्क करने के लिए पुलिस 27 दिसंबर 2022 और 1 जून 2023 को भी यहां पहुंची थी।

ये भी पढ़ें-

"इस बार गलत नंबर डायल कर दिए हो, हम तुम्हें जवाब देने के लिए निकले हैं," बाहुबली आनंद मोहन का बीजेपी पर हमला; VIDEO

"मुस्लिम लड़कियों को फंसाने का चल रहा लव ट्रैप, कुछ संस्थाएं इनाम देती हैं," सपा सांसद एसटी हसन का बयान
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।