1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रामलला को गर्मी से बचाने के लिए पहनाए गए सूती के कपड़े, ट्रस्ट ने लिया अहम फैसला

रामलला को गर्मी से बचाने के लिए पहनाए गए सूती के कपड़े, ट्रस्ट ने लिया अहम फैसला

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Mar 30, 2024 06:38 pm IST,  Updated : Mar 30, 2024 06:38 pm IST

मौसम को देखते हुए भगवान श्रीराम की पोशाक को बदल दिया गया है। इस बार रामलला को सूती मलमल के वस्त्र पहनाये गए हैं। साथ ही यहां रामनवमी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।

रामलला की मूर्ती- India TV Hindi
रामलला की यह पहली गर्मी है। जिसे देखते हुए ट्रस्ट ने उन्हें सूती के कपड़े पहनाने का फैसला किया है। Image Source : SOCIAL MEDIA

अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहता है। हाल में ही प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंची थी। इसी बीच राम मंदिर में पहली बार बीते शनिवार को रामलला को सूती के कपड़े पहनाए गए। राम मंदिर के ट्रस्ट ने ये फैसला गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए लिया है। शनिवार को मलमल के कपड़े को प्राकृतिक नील से रंगकर और उसके किनारे गोटा से सजाया हुआ वस्त्र रामलला को पहनाया गया। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद से अब तक रामलला को सिल्क के कपड़े पहनाए जा रहे थे। मगर इस गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए ट्रस्ट ने ये निर्णय लिया है कि अब से रामलला को सूती के कपड़े पहनाए जाएंगे।   

मौसम में बदलाव के साथ भगवान को गर्मी से बचाने के लिए ट्रस्ट ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे गर्मियों के दौरान भगवान के लिए बेहद खास कपड़े बनवाये गए हैं। इन्हें रामलला को पहनाया गया है ताकि गर्मी से बचने के साथ ही भगवान अच्छा महसूस कर सकें। भगवान की सेवा में जो भी भक्तों से बन पड़ रहा है वे कर रहे हैं। मंदिर में भगवान का श्रृंगार भी किया गया है। भगवान की पोशाक को समय समय पर बदला जाता है। सर्दी के मौसम में गर्म और सर्दी के मौसम में ठंडे और आरामदयक कपड़े पहनाये जाते हैं। हालांकि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के विराजमान हुए रामलला की यह पहली गर्मी है।

रामनवमी को लेकर चल रही तैयारियां, 24 घंटे खुला रहेगा मंदिर

रामलाला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली राम नवमी होगी जो राम मंदिर में मनाई जाएगी। इसके लिए प्रशासन की तरफ से जोरो की तैयारियां चल रही हैं। आगामी रामनवमी पर 15 लाख से भी ज्यादा भक्तों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान 15 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक 24 घंटे राम मंदिर खुला रहेगा। दिन हो या रात, आरती हो या भोग हर समय भक्त अपने राम के दर्शन कर सकेंगे। अगर श्रद्धालुओं की भीड़ और भी ज्यादा हुई तो 18 अप्रैल को भी राम मंदिर 24 घंटे के लिए खोला जाएगा। प्रशासन भक्तों की व्यव्स्थाओं को लेकर योजना तैयार कर रही है।  

ये भी पढ़ें:

'रामायण के राम' के लिए कल पीएम मेरठ में करेंगे मेगा रैली, मंच पर होंगे जयंत चौधरी

मुलायम सिंह यादव को दिया जाए भारत रत्न, शिवपाल यादव बोले- समाजवादियों को होगी खुशी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।