1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल: लाउडस्‍पीकर बैन हुआ तो मौलाना ने मुंह से लगाई आवाज, मस्जिद की छत पर चढ़कर की अजान

संभल: लाउडस्‍पीकर बैन हुआ तो मौलाना ने मुंह से लगाई आवाज, मस्जिद की छत पर चढ़कर की अजान

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 22, 2025 09:03 am IST,  Updated : Feb 22, 2025 09:03 am IST

नमाज से पहले अजान के जरिए लोगों को बुलाया जाता है। इसी वजह से मस्जिद में लाउड स्पीकर लगाए जाते हैं, ताकि सभी को आसानी से नमाज के लिए बुलाया जा सके। लाउडस्पीकर पर बैन लगने के बाद मौलाना ने छत से अजान कर सभी को बुलाया।

Azaan- India TV Hindi
मस्जिद की छत से अजान करते मौलाना Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के संभल में प्रशासन ने स्पीकर पर बैन लगाया तो मौलाना ने मस्जिद की छत पर चढ़कर अजान की। मौलाना ने मुंह से आवाज लगाकर सभी को नमाज के लिए बुलाया। संभल जामा मस्जिद की छत से अजान लगाते शाही जामा इमाम मस्जिद के मौलाना का वीडियो सामने आया है। कोर्ट के आदेश के बाद सभी धार्मिक स्थलों पर लाउड स्पीकर बैन कर दिया गया है। तेज अवाज में अजान करने वाले तीन मस्जिदों के इमाम के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो चुका है।

शाही जामा इमाम मस्जिद के मौलाना ने छत पर चढ़कर मुंह से जोर से अजान की। इसके बाद नमाज शुरू की। मौलाना के जोर से आवाज लगाने का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो रहा है।

विवादों में रही है संभल की मस्जिद

संभल की शाही जामा इमाम मस्जिद पिछले कई महीनों से विवादों में रही है। यहां एक वकील ने दावा किया था कि जिस जगह पर मस्जिद बनी है, वहीं पहले कल्कि मंदिर था। मंदिर को तोड़कर ही मस्जिद बनाई गई है। इसके बाद स्थानीय अदालत ने एएसआई के सर्वे का आदेश दिया। सर्वे के दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के पास पहुंच गए। इस दौरान भीड़ के साथ पुलिसकर्मियों की झड़प हुई और गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। 20 सुरक्षाकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए। इसके बाद से संभल लगातार विवादों की वजह से चर्चा में रहा है।

सपा सांसद के यहां भी एक्शन

संभल में विवाद के बाद प्रशासन ने दंगाइयों के खिलाफ एक्शन शुरू किया और सपा सांसद बर्क भी लपेटे में आए। इस बीच बिजली के अवैध कनेक्शन काटने गई टीम को प्राचीन मंदिर भी मिला। मंदिर के आसपास कुआं भी पाया गया। इसके बाद संभल में मंदिर निर्माण शुरू हो चुका है। अवैध निर्माण तोड़े जा रहे हैं। समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर का कुछ हिस्सा भी अवैध निर्माण की श्रेणी में आता था। ऐसे में सांसद के घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी गईं।

(संभल से रोहित व्यास की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।