1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के इन दो जिलों में नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूलों का बदला टाइम, भीषण गर्मी के चलते लिया गया फैसला

यूपी के इन दो जिलों में नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूलों का बदला टाइम, भीषण गर्मी के चलते लिया गया फैसला

 Published : Apr 28, 2026 09:54 am IST,  Updated : Apr 28, 2026 09:59 am IST

भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। साथ ही प्रशासन ने स्कूलों के लिए गाइडलाइन भी जारी की है। गाइडलाइन का पालन न करने पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी के चलते तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। हीट वेव को देखते हुए गाजियाबाद और नोएडा के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने ये आदेश जारी किया। इस आदेश में कहा गया है कि गाजियाबाद और नोएडा के यूपी बोर्ड, CBSC, बोर्ड, ICSC बोर्ड के कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूल सुबह 7.30 से दोपहर 12:30 बजे तक ही खुलेंगे।

भीषण गर्मी के चलते गाइडलाइन भी जारी

अधिकारियों ने बताया कि यह निर्णय छात्रों को दोपहर की भीषण गर्मी के चलते लिया गया है। स्कूलों के समय में हुए बदलाव का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने, पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने और दिन के सबसे गर्म समय के दौरान सभी बाहरी गतिविधियों को स्थगित करने को कहा गया है।

इस हफ्ते की शुरुआत में दोनों जिलों के जिला प्रशासन ने सार्वजनिक लू संबंधी सलाह जारी करते हुए निवासियों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, भीषण गर्मी के घंटों के दौरान धूप में निकलने से बचने और लू लगने से बचाव करने का आग्रह किया था। 

अभी गर्मी से नहीं मिलने वाली राहत

भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार रात और मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना के बावजूद, आने वाले दिनों में भी गर्म मौसम जारी रहने का पूर्वानुमान लगाया है। अधिकारियों ने कहा कि मौसम में सुधार होने या नए आदेश जारी होने तक संशोधित समय सारिणी लागू रहेगी। 

42 डिग्री के पार पहुंच रहा तापमान

सोमवार को मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक था। मंगलवार को भी दिन का तापमान लगभग 42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इनपुट- जुबेर अख्तर

ये भी पढ़ें: 

मौसम विभाग ने दी गुड न्यूज, दिल्ली समेत कई राज्यों में अगले 3 दिन तक होगी बारिश, आंधी और तूफान के भी आसार

 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।