1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: बहराइच जिला अस्पताल में बंदर के साथ रील बनाने पर 6 नर्सें सस्पेंड, विभागीय जांच के आदेश

VIDEO: बहराइच जिला अस्पताल में बंदर के साथ रील बनाने पर 6 नर्सें सस्पेंड, विभागीय जांच के आदेश

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jul 09, 2024 04:49 pm IST,  Updated : Jul 09, 2024 04:54 pm IST

बहराइच के जिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान बंदर के साथ रील बनाने के आरोप में छह नर्सों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही इनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश जारी किए गए हैं।

 बंदर के साथ रील बनाने पर 6 नर्सें सस्पेंड- India TV Hindi
बंदर के साथ रील बनाने पर 6 नर्सें सस्पेंड Image Source : INDIA TV

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच में महाराजा सोहेल देव मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्सो को एक बंदर के बच्चे के साथ रील बनाना भारी पड़ गया है। वीडियो वायरल होने के बाद महिला अस्पताल में तैनात छह स्टाफ नर्सों को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नर्सों ने ही वीडियो को वायरल किया था। जब यह वीडियो  मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के पास पहुंचा तो आरोपित नर्सों को निलंबित करने के साथ विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। 

बंदर को कपड़े पहनाकर बनाई रील

जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महिला जिला अस्पताल के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में स्टाफ नर्स अंजली, आंचल शुक्ला, किरन सिंह, प्रिया, पूनम पांडे और संध्या सिंह के तैनात थी। इन सभी ने 5 जुलाई को ड्यूटी के दौरान महिला अस्पताल में बंदर को कपड़े पहना कर रील बनाया। इसके बाद रील को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

नर्सों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश

प्राचार्य का कहना है कि इससे मेडिकल कॉलेज की छवि खराब हुई है। प्राचार्य ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी को निलंबित कर दिया है। साथ ही सभी के विरुद्ध विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं। इससे मेडिकल कॉलेज के अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नर्सों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। मेडिकल कालेज के प्राचार्य की इस सख्ती से अस्पताल के कर्मचारियों में हड़कंप का माहौल बना हुआ है। फिलहाल इस मामले पर नर्सों की तरफ से खबर लिखे जाने तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

रिपोर्ट- बच्चे भारती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।