1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'पहले लात खाएंगे, फिर टिकट की चाह में गुझिया खिलाएंगे', आशु मलिक पर बरसे राजभर- जानें ऐसा क्यों कहा?

'पहले लात खाएंगे, फिर टिकट की चाह में गुझिया खिलाएंगे', आशु मलिक पर बरसे राजभर- जानें ऐसा क्यों कहा?

 Reported By: Ruchi Kumar Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Apr 01, 2026 08:16 am IST,  Updated : Apr 01, 2026 08:16 am IST

ओम प्रकाश राजभर ने सपा विधायक पर निशाना साधते हुए कहा, आशु मलिक को भरे मंच पर पीटा गया आज भी वो सपा में ही है और गुझिया पार्टी कर रहे है। सिर्फ टिकट मिल जाए इसकी चाह में मार खाने पर भी आशु मालिक गुझिया खिला रहे हैं।

op rajbhar- India TV Hindi
ओम प्रकाश राजभर ने आशु मलिक पर साधा निशाना। Image Source : PTI/TWITTER- @YADAVAKHILESH

समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित गुझिया-सेंवई मिलन समारोह पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा हमला बोला है। सपा विधायक आशु मलिक पर निशाना साधते हुए राजभर ने कहा, आशु मालिक पहले लात खाएंगे और फिर टिकट की चाह पर गुझिया खिलाएंगे। सपा में मार खाने वाले और मारने वाले सब एक जगह इकट्ठा है। मायावती के खास रहे राम अचल राजभर को सपा ने सड़क पर घसीट-घसीट कर पीटा था, आज वो सपा में है। 

'टिकट की चाह में मार खाने पर भी गुझिया खिला रहे आशु मलिक'

भारतीय सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पंचायती राज मंत्री राजभर ने कहा, ''आशु मलिक को भरे मंच पर पीटा गया आज भी वो सपा में ही है और गुझिया पार्टी कर रहे है। सिर्फ टिकट मिल जाए इसकी चाह में मार खाने पर भी आशु मालिक गुझिया खिला रहे हैं।''

अखिलेश यादव की मौजूदगी में जश्न 

बता दें कि समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में मंगलवार को होली-ईद मिलन सौहार्द समारोह का आयोजन हुआ। समारोह में गीत-संगीत और कव्वाली का आयोजन सपा के सहारनपुर ग्रामीण से विधायक आशु मलिक की ओर से किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रहे। कार्यक्रम में विभिन्न जिलो से आए सपा के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद थे।

राजरतन अंबेडकर ने दी बधाई

सपा विधायक आशु मलिक की ओर से होली-ईद पर गुजिया-सेवइयां मिलन समारोह में तमाम लोगों ने गुझिया-सेंवई, छोला-भटूरा और बाटी-चोखा का आनंद लिया। इस अवसर पर बाबा साहब के प्रपौत्र डॉ. राजरतन अंबेडकर गुजिया-सेवई कार्यक्रम समारोह के लिए बधाई देते हुए कहा कि इस तरह का प्रयोग पूरे देश में होना चाहिए जो विभाजनकारी ताकतों को बता सके कि हम भारत के लोग एक हैं। 

यह भी पढ़ें-

BJP में शामिल हुए पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस, कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू रहे मौजूद, देखें VIDEO

'राहुल गांधी कई बार नक्सली समर्थकों के साथ दिखे', लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।