1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गुस्सा दिलाने वाला Video: तीन कार से आए गुंडे, सभी खिड़कियों से लटके हुए, खूब मचाया हुड़दंग

गुस्सा दिलाने वाला Video: तीन कार से आए गुंडे, सभी खिड़कियों से लटके हुए, खूब मचाया हुड़दंग

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 17, 2025 05:00 pm IST,  Updated : Feb 17, 2025 05:16 pm IST

बुलंदशहर से एक गुस्सा दिलाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें तीन कार में सवार हुड़दंगी कोतवाली के सामने जमकर हुड़दंग करते नजर आ रहे हैं।

कार सवारों ने कोतवाली के सामने मचाया हुड़दंग- India TV Hindi
कार सवारों ने कोतवाली के सामने मचाया हुड़दंग

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ कार सवार कोतवाली के सामने जमकर हुड़दंग करते नजर आ रहे हैं। कार सवार बेखौफ होकर सड़क के बीचो-बीच हुड़दंग करते नजर आए। इन सभी हुड़दंगियों ने कोतवाली के सामने हुड़दंग किया।

तीन कार में सवार हुड़दंगियों ने सड़क के बीचो-बीच तेज आवाज में गाना बजाना शुरू कर दिया। इन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि यहां कोई फिल्म की शूटिंग चल रही हो। इतना ही नहीं, ये कार सवार कार से बाहर निकल कर ट्रैफिक के सारे नियमों को ताक पर रखकर हुड़दंग करने लगे। इस हुड़दंग का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने फोन पर रिकॉर्ड कर लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के बाद अब पुलिस हुड़दंगियों की तलाश कर रही है।

हुड़दंगियों का वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन कार पर सवार हुड़दंगी स्टंटबाजी करते और हुड़दंग मचाते दिख रहे हैं। पुलिस ने मामले में हुड़दंगियों की शिनाख्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वीडियो में तीन कारों में सवार कुछ युवक कारों के शीशों से बाहर निकल कर स्टंटबाजी करते नजर आ रहे हैं। साथ ही हुड़दंगी कारों के साउंड सिस्टम में तेज आवाज में गाना चलाकर नाचते हुए भी नजर आ रहे हैं। 

हुड़दंगी अपना वीडियो बनाते दिख रहे हैं। साथ ही अन्य राहगीर भी इनका वीडियो बनाते दिख रहे हैं। किसी ने हुड़दंगियों का यह वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है, जिसकी प्रारंभिक जांच के दौरान यह वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। हुड़दंगियों की शिनाख्त की जा रही है। जल्द ही इनकी गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़ें-

रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना की बढ़ीं मुश्किलें, महाराष्ट्र साइबर ने भेजा समन

जमुई में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, मंदिर से लौट रहे लोगों पर पत्थरबाजी, इंटरनेट सेवा बंद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।