1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पत्नी और बेटे की हत्या कर फंदे से झूला पति, एक ही कमरे में मिला तीनों का शव; जांच में जुटी पुलिस

पत्नी और बेटे की हत्या कर फंदे से झूला पति, एक ही कमरे में मिला तीनों का शव; जांच में जुटी पुलिस

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jun 02, 2024 08:52 am IST,  Updated : Jun 02, 2024 08:52 am IST

झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी और उनके बेटे का शव एक ही कमरे से बरामद हुआ है। परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक ही कमरे से तीन शव बरामद।- India TV Hindi
एक ही कमरे से तीन शव बरामद। Image Source : INDIA TV

झांसी: जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक की परिवार के तीन लोगों का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मरने वालों में पति-पत्नी और एक बच्चा शामिल है। घटनास्थल पर पति और बच्चे का शव फंदे से लटकता मिला, जबकि पत्नी का शव कमरे में पड़ा मिला। परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

शराब पीने का आदी था पति

जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली के पठोरिया क्षेत्र निवासी नीलेश की शादी प्रेमनगर क्षेत्र की रहने वाली प्रियंका से हुई थी। शादी होने के बाद से ही पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। मृतक नीलेश ऑटो चलाने का काम करता था। उसे शराब पीने की आदत की वजह से दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। कुछ दिन पहले ही प्रियंका अपने मायके प्रेमनगर रहने के लिए आई थी। प्रियंका की मां ने बताया कि दो दिन पहले उनके यहां एक कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए दामाद नीलेश भी बच्चे के साथ आया था। कार्यक्रम के बाद भी नीलेश यहीं रुका हुआ था। 

रिश्तेदारी में गए थे परिजन

प्रियंका की मां ने बताया कि आज हम लोगों को रिश्तेदारी में एक कार्यक्रम में जाना था। घर पर दामाद नीलेश, बेटी प्रियंका और नाती हिमांशु मौजूद थे। जब हम लोग कार्यक्रम से लौट कर आए तो सूचना मिली कि घर पर तीन लोगों के शव पड़े हुए हैं। दामाद नीलेश और नाती हिमांशु के शव फांसी के फंदे पर लटके थे और बेटी वहीं मृत पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एसएसपी राजेश एस ने बताया कि थाना प्रेमनगर क्षेत्र में तीन डेड बॉडी मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर फील्ड यूनिट समेत पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं। घटनास्थल पर व्यक्ति की बॉडी फांसी के फंदे पर लटकी मिली, महिला और बच्चे के गले पर हाथों के निशान मिले हैं। ऐसे में लगता है कि व्यक्ति ने पहले दोनों की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाई है। परिवार वालों ने बताया कि दोनों लोगों में झगड़ा होता रहता था। कल दोनों लोगों में अलग रहने का फैसला हुआ था। आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। फिलहाल सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (इनपुट- आकाश राठौर)

यह भी पढ़ें- 

मध्य प्रदेश: उज्जैन महाकाल मंदिर के भक्तों के लिए खुशखबरी, 3 महीने पहले करा सकेंगे भस्म आरती की बुकिंग

Lok Sabha Elections 2024: यहां से जिस पार्टी की हुई जीत, केंद्र में उसी की बनी सरकार, ये हैं देश की कुछ बेलवेदर सीट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।