1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर में महिला से मारपीट करने वाले तीन दबंग गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

कानपुर में महिला से मारपीट करने वाले तीन दबंग गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

 Edited By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jul 27, 2026 12:06 pm IST,  Updated : Jul 27, 2026 12:06 pm IST

कानपुर के सिमरा गांव में कुछ दबंग लंबे समय से मारपीट और गुंडागर्दी करके लोगों के बीच दहशत फैला रहे थे। हाल ही में इन बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला पर हमला कर दिया था।

Kanpur police arrested 3 man- India TV Hindi
कानपूर में पुलिस ने तीन दबंग को किया गिरफ्तार Image Source : REPORTER INPUT

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र के सिमरा गांव का है, जहां पिछले काफी समय से कुछ दबंगों की गुंडागर्दी और दबंगई से लोग परेशान थे। ये बदमाश आए दिन गांव में मारपीट, डराना-धमकाना और दहशत फैलाने का काम करते थे। स्थानीय लोगों के बीच उनका काफी खौफ था।

दिनदहाड़े महिला पर किया था हमला

इन बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके थे कि हाल ही में इन्होंने दिनदहाड़े एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। भरी दोपहर में हुई इस मारपीट की घटना से पूरे सिमरा गांव में खौफ और दहशत का माहौल बन गया। महिला पर हुए इस अचानक हमले के बाद गांव के लोग बुरी तरह डर गए थे।

पुलिस की त्वरित और सख्त कार्रवाई

घटना की शिकायत मिलते ही नौबस्ता थाना पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई। नौबस्ता इंस्पेक्टर और स्थानीय चौकी प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई की और मामले में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस की इस तत्परता से अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया।

पुलिस ने हथकड़ी पहनाकर बदमाशों को गांव की गलियों में घुमाया

इलाके से दबंगों का खौफ पूरी तरह खत्म करने के लिए पुलिस ने एक कड़ा कदम उठाया। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को हथकड़ी पहनाकर सिमरा गांव की उन्हीं गलियों में पैदल घुमाया गया, जहां वे कल तक अपनी गुंडागर्दी दिखाते थे। जिन बदमाशों से कल तक पूरा गांव थर-थर कांपता था, आज वही पुलिस के सामने हाथ जोड़कर अपनी जान की भीख मांगते और गिड़गिड़ाते हुए नजर आए। आरोपियों ने कैमरे और जनता के सामने हाथ जोड़कर कहा कि उनसे गलती हो गई है और वे अब कभी कानून हाथ में नहीं लेंगे।

बदमाशों के पकड़े जाने के बाद आरोपियों ने ली राहत की सांस

पुलिस की इस कड़ी कार्रवाई को देखकर सिमरा गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। खाकी के इस रूप से पूरे क्षेत्र में यह साफ और कड़ा संदेश गया है कि कानून का उल्लंघन करने वाले या माहौल खराब करने वाले किसी भी दबंग को बख्शा नहीं जाएगा।

कानपूर से ज्ञानेंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

फर्रुखाबाद में पत्नी के सामने पति की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

हापुड़ के देवनंदनी अस्पताल में AC में धमाके के बाद लगी आग, फायर ब्रिगेड ने सभी मरीजों को सुरक्षित निकाला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।