1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Accident यूपी के शामली में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, 3 की मौत

UP Accident यूपी के शामली में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, 3 की मौत

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Feb 23, 2023 02:19 pm IST,  Updated : Feb 23, 2023 02:51 pm IST

हादसा बुधवार देर रात उस वक्त हुआ जब वैगनआर कार तेज रफ्तार खड़े डंपर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैगनआर कार के परखच्चे उड़ गए।

यूपी के शामली में दर्दनाक सड़क हादसा- India TV Hindi
यूपी के शामली में दर्दनाक सड़क हादसा Image Source : FILE

UP Accident: उत्तर प्रदेश के शामली में भीषण सड़क दुर्घटना की खबर है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना इलाके में एक वैगनआर कार और रोड किनारे खड़े ट्रक से टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। वैगनआर कार में सवार सभी यात्री शामली जिले के कांधला के रहने वाले थे और कैराना से विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।

कैराना थाना प्रभारी (एसएचओ) पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि हादसा बुधवार देर रात उस वक्त हुआ जब वैगनआर कार तेज रफ्तार खड़े डंपर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैगनआर कार के परखच्चे उड़ गए। एसएचओ ने कहा, हमने कार से पांच लोगों को निकाला, जो अचेत अवस्था में थे। उन्हें पास के सीएचसी ले जाया गया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो अन्य को मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

ये हैं मृतकों के नाम

मृतकों की पहचान आदिल, सादिक और शोएब उर्फ टोनी के रूप में हुई है, जबकि वसीम और अख्तर को मेरठ रेफर किया गया है। एसएचओ ने कहा मामले की आगे जांच की जारी है। जिले के बछरावां कोतवाली क्षेत्र के नंदा खेड़ा गांव के पास रविवार तड़के बोलेरो और डंपर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि फतेहपुर के तीन गांव के लोग शनिवार की रात एक तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बोलेरो से लखीमपुर गए थे।

कुछ दिन पहले डंपर ने वाहन को मारी थी टक्कर

इससे पहले यूपी में ही इसी माह कुछ दिन पहले लखीमपुर से वापस लौटते समय बांदा बहराइच राजमार्ग पर बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत नंदा खेड़ा गांव के पास उनके वाहन को एक डंपर ने टक्कर मार दी थी। चिकित्सकों ने राजेश सिंह (49), अनुग्रह प्रताप सिंह (39) और प्रताप भान उर्फ गप्पू (39) को मृत घोषित कर दिया था।

ये भी पढ़ें:

अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान में बेहद शक्तिशाली भूकंप से कांप उठी धरती, रिक्टर स्केल पर 6.8 मापी गई तीव्रता

कंगाल पाकिस्तान में बुरे हालात, अब मंत्रियों की कटेगी सैलरी, खुद भरना होगा बिजली-पानी और फोन का बिल

क्या सऊदी अरब बनाएगा नया 'काबा'? नए शहर ‘मुरब्बा’ का डिजाइन देख कई मुस्लिमों ने जताई नाराजगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।