1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी की सरकारी बसों में फ्री यात्रा करेंगी वरिष्ठ महिलाएं? जानें क्या बोले परिवहन मंत्री

यूपी की सरकारी बसों में फ्री यात्रा करेंगी वरिष्ठ महिलाएं? जानें क्या बोले परिवहन मंत्री

 Edited By: Amar Deep
 Published : Feb 09, 2024 07:16 pm IST,  Updated : Feb 09, 2024 07:16 pm IST

उत्तर प्रदेश में वरिष्ठ महिलाओं के निशुल्क यात्रा को लेकर परिवहन मंत्री दयाशंकर का बयान सामने आया है। विधानसभा में सपा नेता के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यूपी सरकार इस बात पर विचार कर रही है।

सरकारी बसों में फ्री यात्रा को लेकर बोले परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह।- India TV Hindi
सरकारी बसों में फ्री यात्रा को लेकर बोले परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह। Image Source : DAYASHANKAR SINGH (X)

लखनऊ: यूपी में भी वरिष्ठ महिलाओं को मुफ्त में सरकारी बसों में यात्रा करने की सुविधा दी जा सकती है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार विचार कर रही है। ऐसा कहना है यूपी सरकार में परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह का। दरअसल, विधानसभा में समाजवादी पार्टी के नेता समरपाल सिंह के एक सवाल का जवाब देते हुए दयाशंकर सिंह ने इस बारे में जानकारी दी है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की सरकार इस मामले को लेकर विचार कर रही है। उनका कहना है कि रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को दो-दो दिन तक निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाती है।

विधानसभा में सवालों के दिए जवाब

बता दें कि उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने विधानसभा में वरिष्ठ महिलाओं की यात्रा को लेकर एक सवाल का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की साधारण बसों में नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान किये जाने पर विचार किया जा रहा है। दरअसल, शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान समाजवादी पार्टी के समरपाल सिंह के एक प्रश्‍न का उत्तर देते हुए उन्होंने यह बात कही। 

विचार कर रही यूपी की सरकार

समरपाल सिंह के पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए परिवहन मंत्री ने कहा कि ''2022 के विधानसभा चुनाव में 60 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को नि:शुल्‍क यात्रा का संकल्प लिया गया था और उसके लिए बजट में प्रावधान किया गया है और प्रक्रिया चल रही है। उन्‍होंने कहा कि रक्षाबंधन पर दो-दो दिन तक महिलाओं को नि:शुल्‍क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाती है, और जहां तक छात्राओं का प्रश्न है, छात्र-छात्राओं को एक वर्ष के पास पर 70 प्रतिशत तक छूट दी जाती है। बता दें कि योगी सरकार में रक्षाबंधन पर बहनों के लिए सरकारी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाती है।

(इनपुट- भाषा)

यह भी पढ़ें- 

भारत रत्न के लिए घोषित नामों का मायावती ने किया स्वागत, लेकिन सरकार से की ये मांग

भारत रत्न के लिए इस साल घोषित हुए 5 लोगों के नाम, देखें अब तक सम्मानित लोगों की पूरी लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।