1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दो युवतियों ने राजधानी ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, समलैंगिक संबंध की आशंका

दो युवतियों ने राजधानी ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, समलैंगिक संबंध की आशंका

 Published : Aug 01, 2024 08:22 am IST,  Updated : Aug 01, 2024 08:34 am IST

दो युवतियों के राजधानी ट्रेन के आगे कूद कर जान देने की घटना का मामला अलीगढ़ के थाना महुआ खेड़ा इलाके के दाउद खां रेलवे स्टेशन से सामने आया है।

दो युवतियों ने राजधानी ट्रेन के आगे कूद कर दी जान।- India TV Hindi
दो युवतियों ने राजधानी ट्रेन के आगे कूद कर दी जान। Image Source : PTI/ANI

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल, यहां के दाऊद खां रेलवे स्टेशन पर बुधवार की रात दो युवतियों ने आत्महत्या कर ली है। दो युवतियों ने कल रात राजधानी ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों युवतियां सहेली बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस का बयान भी सामने आया है। आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला।

क्या है पूरा मामला?

दो युवतियों के राजधानी ट्रेन के आगे कूद कर जान देने की घटना का मामला अलीगढ़ के थाना महुआ खेड़ा इलाके के दाउद खां रेलवे स्टेशन से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों सहेलियां थीं और पढ़ाई कर रही थीं। इनमें से एक युवती और बीएससी की छात्रा थी और दूसरी एलएलबी यानी लॉ की छात्रा थी। 

समलैंगिक संबंध का शक

दाऊद खां रेलवे स्टेशन पर हुई आत्महत्या के मामले में पुलिस की थ्योरी भी सामने आई है। पुलिस दोनों युवतियों के सुसाइड करने की वजह प्रथम दृष्टया दोनों के बीच समलैंगिक संबंध मानकर चल रही है। पुलिस ने दोनो युवतियों के शवों को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (रिपोर्ट: प्रदीप)

ये भी पढे़ं- पत्नी का सिर काटकर ले गया था थाने, बांदा की अदालत ने सुनाई मौत की सजा

'मुख्तार अंसारी के निधन से एक कुशल राजनीतिज्ञ खो गया', यूपी विधानसभा में दी गई श्रद्धांजलि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।