1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दो शातिर चोरों ने अपने भाई के घर को ही बनाया निशाना, 11 लाख कैश और 9 तोला सोना चुराया

दो शातिर चोरों ने अपने भाई के घर को ही बनाया निशाना, 11 लाख कैश और 9 तोला सोना चुराया

 Published : Oct 27, 2023 08:23 pm IST,  Updated : Oct 27, 2023 08:23 pm IST

थाना अंकुर विहार पर कासिम अली ने सूचना दी कि कोई अज्ञात चोर घर की अलमारी से 11 लाख रुपये कैश, 9 तोले सोना और चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस व मैनुअल इनपुट के माध्यम से घटना का खुलासा किया।

thieves arrested- India TV Hindi
पुलिस की गिरफ्त में दोनों चोर Image Source : IANS

गाजियाबाद के थाना अंकुर विहार पुलिस टीम ने एक घर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए 9,15,200 रुपये और सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बरामद आभूषण की कीमत करीब 5 लाख रुपये है।

चचेरे-ममेरे भाई के मकान को बनाया निशाना

इस घटना में बड़ी बात यह रही कि दोनों चोरों ने अपने ही चचेरे-ममेरे भाई के मकान को निशाना बनाया था और वहां से चोरी कर फरार हो गए थे। 26 अक्टूबर को थाना अंकुर विहार पर कासिम अली ने सूचना दी कि कोई अज्ञात चोर घर की अलमारी से 11 लाख रुपये कैश, 9 तोले सोना और चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया है।

यूं खुली चोरों की पोल
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस व मैनुअल इनपुट के माध्यम से घटना का खुलासा किया। पुलिस ने उमर और अमन को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों कासिम के रिश्तेदार हैं। दोनों के पास घर में रखे रुपये और आभूषण की जानकारी थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।