1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: हाथरस के मंदिर में प्रसाद खाने के बाद मची अफरी-तफरी, एक महिला की मौत, 12 लोग बीमार

यूपी: हाथरस के मंदिर में प्रसाद खाने के बाद मची अफरी-तफरी, एक महिला की मौत, 12 लोग बीमार

 Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 25, 2025 04:05 pm IST,  Updated : Oct 25, 2025 04:05 pm IST

यूपी के हाथरस में एक मंदिर में प्रसाद खाने से एक महिला की मौत हो गई और 12 लोग बीमार हो गए हैं। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। इस मामले में पुलिस का बयान भी सामने आया है।

Hathras- India TV Hindi
बीमार लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया Image Source : FREEPIK/REPRESENTATIVE PIC

हाथरस: यूपी के हाथरस से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मंदिर में प्रसाद खाने से एक महिला की मौत हो गई है और 12 लोग बीमार हो गए हैं। इस घटना के सामन आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के माधुरी गांव का है।

क्या है पूरा मामला?

माधुरी गांव में कथित तौर पर मंदिर पर चढ़ाए गए प्रसाद को खाने से एक महिला की जान चली गई है और 12 लोग बीमार हैं, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। खुद पुलिस ने शनिवार को इस मामले की जानकारी दी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों ने माधुरी गांव के किनारे स्थित एक देवी मंदिर में मिठाइयों के डिब्बे रखे थे। त्यौहारों की वजह से मिठाई के इन डिब्बों को रखा गया था। लेकिन जैसे ही लोगों ने मिठाई खाई तो लगभग 12 से 15 लोगों को पेट में तेज दर्द, उल्टी और दस्त होने लगे। 

पुलिस का कहना है कि पीड़ितों में से एक मुन्नी देवी (55) की शनिवार सुबह मौत हो गई। अन्य बीमार लोगों को आगरा के एस.एन.मेडिकल कॉलेज और सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। 

सीओ का सामने आया बयान

सिकंदराराऊ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) जे एन अस्थाना ने बताया, "माधुरी गांव में मंदिर पर प्रसाद चढ़ाया गया था। अस्थाना ने बताया कि संभवतः खराब प्रसाद के कारण खाद्य विषाक्तता होने से ग्रामीण बीमार पड़ गए। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मंदिर में चढ़ाई गई मिठाइयां खराब हो गई थीं, जिससे खाद्य विषाक्तता हुई और एक महिला की मौत हो गई और लगभग एक दर्जन अन्य का इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।"

इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश है और लोगों का कहना है कि खराब मिठाइयां खिलाने से पहले चेक क्यों नहीं की गईं? (इनपुट: भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।