1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: गाजियाबाद में पुलिस को बड़ी सफलता, 2 इलाकों में मुठभेड़ के दौरान 4 बदमाशों को गोली मारी

यूपी: गाजियाबाद में पुलिस को बड़ी सफलता, 2 इलाकों में मुठभेड़ के दौरान 4 बदमाशों को गोली मारी

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 13, 2024 11:09 am IST,  Updated : Jan 13, 2024 12:37 pm IST

यूपी के गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 4 बदमाशों को गोली लगी है। घायल बदमाशों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है और उनका इलाज जारी है।

Ghaziabad- India TV Hindi
2 इलाकों में मुठभेड़ के दौरान 4 बदमाशों को गोली मारी Image Source : INDIA TV

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच 2 अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में 4 बदमाशों को गोली लगी है। मामला मोदीनगर और शालीमार गार्डन इलाके का है।

क्या है पूरा मामला? 

गाजियाबाद के मोदीनगर और शालीमार गार्डन इलाके में एक ही रात में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों मुठभेड़ में 4 बदमाशों को गोली लगी है और वह घायल हुए हैं। 

दरअसल मोदीनगर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान 4 बाइक सवार बदमाशों को पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। इन चारों बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें 2 बदमाश सुमित और प्रिंस, पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाशों के 2 अन्य साथी बदमाश आकिब और देवेंद्र को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार चारों बदमाश 6 जनवरी को मोदीनगर में एक डॉक्टर को लूटने के लिए गए थे। क्लीनिक बंद करके जाते समय बदमाशों ने डॉक्टर को घेर लिया था, लेकिन लूट नहीं कर पाए। इस दौरान बदमाशों ने खुद को घिरा देखकर कई राउंड फायरिंग भी की और मौके से फरार हो गए।

दूसरी मुठभेड़ कहां हुई?

दूसरी पुलिस मुठभेड़ शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में हुई। जहां रात में 2 बाइक सवार बदमाशों को पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान रोकने पर दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की तो दोनों बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। 

दोनों ही घायल बदमाशों संजय और आदिल को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इन बदमाशों के पास से हालही में हुई लूट की घटना का सामान भी बरामद किया है। (रिपोर्ट: जुबैर अख्तर)

ये भी पढ़ें: 

इस सिविल इंजीनियर ने अपने घर पर ही बना लिया अयोध्या का राम मंदिर, VIDEO कर देगा हैरान 

ग्रेटर नोएडा: दहेज हत्या मामले के आरोपी ने कोर्ट में खुद की गर्दन पर मार लिया ब्लेड, मचा हड़कंप 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।