1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: होटल में चिकन खा रहे युवक के खाने में निकली मरी हुई छिपकली, तबीयत बिगड़ी, VIDEO वायरल

यूपी: होटल में चिकन खा रहे युवक के खाने में निकली मरी हुई छिपकली, तबीयत बिगड़ी, VIDEO वायरल

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 20, 2026 11:06 am IST,  Updated : May 20, 2026 11:06 am IST

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक युवक चिकन खाने के लिए होटल पहुंचा। चिकन खाते समय उसे कुछ अजीब लगा तो उसने पाया कि उसके खाने में मरी हुई छिपकली पड़ी हुई थी। खाना खाने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ गई।

chicken- India TV Hindi
चिकन में निकली छिपकली Image Source : REPORTER INPUT

मुजफ्फरनगर: यूपी के मुजफ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक होटल पर चिकन खाने गया था। उसके चिकन में एक मरी हुई छिपकली निकली। इसका वीडियो भी सामने आया है। 

चिकन खाने वाले युवक की तबीयत भी बिगड़ गई, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। हालत सही नहीं होने पर युवक को मेरठ के लिए रेफर किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

यूपी के मुजफ्फरनगर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें चिकन के अंदर मरी हुई छिपकली साफ दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि मीरापुर थाना क्षेत्र के कस्बा मीरापुर में स्थित होटल अलकरीम से रोहन नाम के युवक ने सोमवार रात चिकन लेकर खाया था लेकिन जब उसे शक हुआ कि इसमें कुछ अलग चीज है तो जब चिकन से उसे बाहर निकाला गया तो पता चला कि वह एक मरी हुई छिपकली है। 

इसका वीडियो भी पीड़ित युवक के परिजनों द्वारा अपने मोबाइल में बनाया गया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। बता दें कि चिकन में मरी हुई छिपकली निकलने के बाद पीड़ित युवक रोहन की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन यहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया था।

होटल सील किया गया

मंगलवार को शिकायत पर स्थानीय पुलिस और पूर्ण विभाग की टीम ने होटल पर जाकर जांच पड़ताल करते हुए सैंपलिंग की कार्रवाई कर तुरंत होटल को सील कर दिया है। सीओ जानसठ ऋषिका सिंह ने बताया कि कल रात थाना मीरापुर पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई, जिसमें ढाबे का खाना खाकर एक युवक की तबीयत काफी खराब हो गई। पुलिस फोर्स उसे मुजफ्फरनगर लेकर चली गई, जहां से उसे प्राइवेट हॉस्पिटल मेरठ रेफर कर दिया गया है।  

आज की तारीख में थाना मीरापुर पुलिस, फूड इंस्पेक्टर, तहसीलदार ने कार्रवाई करते हुए इस होटल को सील कर दिया गया है। यह सारी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन के अंतर्गत की गई है।

आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। (रिपोर्ट- योगेश त्यागी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।