1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. साधु को जबरन शराब पिलाने की कोशिश, मना करने पर बेरहमी से पीटा, यूपी के इस जिले का है मामला

साधु को जबरन शराब पिलाने की कोशिश, मना करने पर बेरहमी से पीटा, यूपी के इस जिले का है मामला

 Published : May 14, 2026 02:04 pm IST,  Updated : May 14, 2026 02:28 pm IST

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक साधु ने आरोप लगाया है कि उसे जबरन पिलाने का प्रयास किया गया और मना करने पर उसे बेरहमी से पीटा भी किया। साधु ने पुलिस के पास शिकायत दी है।

Pilibhit UP Monk beaten- India TV Hindi
पीलीभीत में साधु की पिटाई। Image Source : REPORTER

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों पर एक साधु को जबरन शराब पिलाने की कोशिश करने और मना करने के बाद बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित साधु ने इस घटना को लेकर पुलिस के पास शिकायत भी की है। इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र का है। यहां एक साधु के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव भदारी के निवासी साधु रामगिरी बाबा ने कुछ लोगों पर जबरदस्ती शराब पिलाने और मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

साधु की बेरहमी से पिटाई

साधु रामगिरि बाबा के अनुसार वह भदारी गांव के एक आश्रम पर रहते हैं। 12 मई को वह किसी काम के बाद अपने आश्रम लौट रहे थे। तभी रास्ते में मिठाई लेने के लिए एक दुकान पर रुके जहां पहले से मौजूद रिंकू अनिल, गौरीश, आकाश नाम के युवकों ने उन्हें घेर लिया और नशे में धुत युवकों ने साधु से शराब पीने का दबाव बनाया। साधु के द्वारा धार्मिक आस्था का हवाला देकर मना करने पर युवकों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। और एक युवक ने साधु को थप्पड़ मार दिया। वह किसी तरह बच बचा कर अपने गांव भादारी पहुंचे। हालांकि, आरोपियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और कुछ देर बाद आरोपी अपनी मां के साथ गांव में उनके पास पहुंच गए। और बाबा की बेरहमी से पिटाई कर दी।

यूपी के पीलीभीत में साधु के साथ हुई इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, साधु ने पुलिस से लिखित शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ एक्शन की मांग की है। (रिपोर्ट: कुलदीप कल्प)

ये भी पढ़ें- VIDEO: बारात आने से पहले खौलते तेल की चपेट में आई दुल्हन, पिता समेत 12 झुलसे

यूपी: बाहुबली पूर्व MLA विजय मिश्रा को मिली कठोर उम्रकैद की सजा, जानें किसकी हत्या का था केस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।