Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: रायबरेली में पुलिस का क्रूर चेहरा आया सामने, शख्स को अपना थूक चाटने के लिए किया मजबूर

यूपी: रायबरेली में पुलिस का क्रूर चेहरा आया सामने, शख्स को अपना थूक चाटने के लिए किया मजबूर

Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd Published : Nov 04, 2024 08:13 am IST, Updated : Nov 04, 2024 08:13 am IST

यूपी के रायबरेली में पुलिस का क्रूर चेहरा दिखाई दिया है। यहां एक शख्स को पुलिस द्वारा अपना थूक चाटने के लिए मजबूर किया गया है। पीड़ित शख्स ग्राम प्रधान का प्रतिनिधि है।

UP Police- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE PIC/X यूपी पुलिस

रायबरेली: यूपी के रायबरेली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस का क्रूर और अमानवीय चेहरा दिखाई दिया है। कथित तौर पर लोकल पुलिस ने नौटंकी के दौरान अराजकता फैलाने पर एक शख्स को अपना थूक चाटने के लिए मजबूर किया। पीड़ित की पहचान ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि के तौर पर हुई है। ये जानकारी अधिकारियों ने रविवार को दी।

सामने आया SP का बयान

पुलिस अधीक्षक (रायबरेली) यशवीर सिंह ने कहा कि आरोपों की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा की जा रही है और उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सिंह ने एक बयान में कहा, नसीराबाद के कपूरपुर गांव के प्रधान के प्रतिनिधि सुशील शर्मा ने 30 अक्टूबर को बिना अनुमति के 'नौटंकी' कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस दौरान सुशील और उसके साथियों ने शराब के नशे में हंगामा किया और लोगों के साथ बदसलूकी की। इस दौरान आरोपियों द्वारा पुलिस के साथ भी बदसलूकी की गई। जिसके बाद सुशील शर्मा समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

वहीं आरोपी सुशील शर्मा का कहना है कि देर रात गांव में पुलिस पहुंची थी और उससे नौटंकी कार्यक्रम को रोकने के लिए कहा था। जिसके बाद शर्मा और 4 लोगों को हिरासत में लिया गया और उनके साथ पुलिस स्टेशन में मारपीट की गई। इस दौरान शर्मा को अपना थूक चाटने के लिए मजबूर किया गया। 

सुशील शर्मा ने ये आरोप भी लगाया है कि नसीराबाद SHO शिवाकांत पांडे ने उनसे 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। इस मामले के सामने आने के बाद हंगामा हो गया और राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने शनिवार को एसपी से लिखित शिकायत की है और कार्रवाई की मांग की है।

बता दें कि यूपी पुलिस अपनी तेज और ठोस कार्रवाई के लिए जानी जाती है, लेकिन इस तरह की घटना यूपी पुलिस पर सवाल उठा रही है। (इनपुट: PTI)

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement