1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपरलीक मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर यूपी सरकार पर साधा निशाना

पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपरलीक मामले ने पकड़ा तूल, प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर यूपी सरकार पर साधा निशाना

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Feb 23, 2024 05:17 pm IST,  Updated : Feb 23, 2024 05:17 pm IST

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच जारी है। इस बीच कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य में पेपर लीक हो जा रहा है और सरकार सो रही है। ऐसा कर कौन रहा है।

up police Paper leak case ofPriyanka Gandhi targeted UP government by tweeting- India TV Hindi
यूपी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश की पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली को लेकर चर्चा लगातार हो रही है। इस बीच अब प्रियंका गांधी ने पुलिस भर्ती को लेकर एक ट्वीट किया है। सोशल मीडिया साइट एक्स  पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने राज्य सरकार पर हमला किया। उन्होंने इस दौरान एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें परीक्षार्थी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। इस दौरान परीक्षार्थियों द्वारा लगातार री एग्जाम-री एग्जाम यानी दोबारा परीक्षा कराने को लेकर नारेबाजी की जा रही है। हालांकि अबतक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ था या नहीं, लेकिन जांच शुरू हो चुकी है।

Related Stories

प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

इस बाबत प्रियंका गांधी ने एक्स पर लिखा, 'बस एक बार सोच कर देखिए- 50 लाख से अधिक युवाओं ने फॉर्म भरा। ये प्रदेश के इतिहास की सबसे बड़ी परीक्षा थी। 400 रू का एक फॉर्म था। 48 लाख एडमिट कॉर्ड जारी हुए। और परीक्षा के पहले पेपर लीक हो गया। क्या बीत रही होगी बच्चों पर? उनके परिवारों पर? ऐसा ही RO Exam में हुआ। पेपर लीक हो गया। यूपी के एक-एक गाँव में यह चर्चा हो रही है। सरकार सो रही है। लड़के-लड़कियाँ इलाहाबाद से लखनऊ तक चीख-पुकार-प्रदर्शन कर रहे हैं और Re-Exam की माँग कर रहे हैं। सरकार उन्हें अपमानित कर रही है, लाठियों से पिटवा रही है।'

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा ने पकड़ा तूल

उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि कौन कराता है ये पेपर लीक? कैसे होता है ये पेपर लीक? चांद-मंगल पर जाने वाला हमारा देश एक फुलप्रूफ परीक्षा नहीं करा सकता? जहां एक युवा की मेहनत चोरी न हो, उसके भविष्य पर डाका न पड़े। बता दें कि इस भर्ती परीक्षा को लेकर एक बड़ा खुलासा भी हुआ है। दरअसल एफआईआर करने वाले इंस्पेक्टर ने एफआईआर कॉपी में लिखा कि सुनियोजित तरीके से पेपर लीक हुआ है। कृष्णानगर थाने में लखनऊ के मोहनलाल गंज थाने में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर रामबाबू संह ने एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि 18 फरवरी को अलीनगर सुनहरा स्थित सिटी मॉर्डन अकेडमी स्कूल में पुलिस भर्ती परीक्षा हो रही थी। इसी दौरान नकल कर रहे विद्यार्थी को पकड़ा गया जो पर्ची में आंसर लिखकर लाया था। उसके व्हाट्सऐप को चेक किया गया तो वहां हाथ से आंसर लिखकर भेजे गए थे, जो प्रश्नपत्र के जवाब से मैच करता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।