1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में 10.5 लाख रुपये का सिंथेटिक पनीर बरामद, गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया

लखनऊ में 10.5 लाख रुपये का सिंथेटिक पनीर बरामद, गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 21, 2025 10:52 pm IST,  Updated : Apr 21, 2025 11:40 pm IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लखनऊ में 10.5 लाख रुपये का 1800 किलो सिंथेटिक पनीर बरामद किया गया है। इस नकली पनीर को गड्ढा खोदकर नष्ट किया गया है।

लखनऊ में नकली पनीर बरामद।- India TV Hindi
लखनऊ में नकली पनीर बरामद। Image Source : INDIA TV

भारत में पनीर का सेवन लोग बड़े शौक से करते हैं। कई लोग जो कि नॉनवेज खाना नहीं खाते वे पनीर को खाना पसंद करते हैं। इस कारण साहलग के सीजन में शादी और पार्टियों में पनीर की डिमांड सबसे ज्यादा रहती है। हालांकि, इस दौरान भारी मात्रा में नकली पनीर भी बेचा जाता है। नकली पनीर की एक बड़ी खेप उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पकड़ी गई है। इस खेप को प्रशासन ने जमीन में गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया है।

1800 किलो पनीर नष्ट किया गया

सोमवार को  राजधानी लखनऊ में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा पर लखनऊ के फूड सिक्योरिटी विभाग ने भारी मात्रा में मथुरा से लाकर राजधानी लखनऊ में खपाए जाने वाला सिंथेटिक पनीर बरामद किया है। जांच में सैंपल फेल होने के बाद करीब 1800 किलो पनीर जिसकी बाजार में कीमत लगभग 10 लाख 50 हज़ार रूपए है, को कब्ज़े में लेकर गड्ढा खोद के उसमें नष्ट किया गया है।

कंपनी के खिलाफ कार्रवाई

प्रशासन की ओर से उन गाड़ियों को जिसमे पनीर लाया गया था, उन्हें सीज किया गया है। इसके साथ ही संबंधित पनीर बनाने वाली कंपनी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नकली पनीर के खिलाफ इस कार्रवाई को फूड सिक्योरिटी विभाग के सीनियर अधिकारी एसपी सिंह के नेतृत्व में अंजाम दिया गया है।

क्या होता है सिंथेटिक पनीर?

आम तौर पर पनीर दूध से बनाया जाता है। हालांकि, सिंथेटिक पनीर यानी नकली पनीर को वेजिटेबल ऑयल, स्टार्च, आर्टिफिशियल डाई, मिल्क सॉलिड और कई अन्य तरह के नुकसान पहुंचाने वाले केमेकल्स की मदद से तैयार किया जाता है। सिंथेटिक पनीर दिखने में असली पनीर की तरह ही होता है। हालांकि, इसके सेवन से कई तरह से बीमारियां हो सकती हैं। नकली पनीर का असर आपकी किडनी और लीवर के स्वास्थ्य पर भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- VIDEO: पुलिस ने रईसजादों को सिखाया सबक, चलती कार की छत पर बैठकर स्टंट करने पर किया इतने रुपए का चालान

कुशीनगर में ब्रेजा की हुई पेड़ से भयानक टक्कर, 6 लोगों की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत; 2 लोग घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।