1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के कौशांबी में दिल दहलाने वाला हादसा, मिट्टी का टीला धंसने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

यूपी के कौशांबी में दिल दहलाने वाला हादसा, मिट्टी का टीला धंसने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 28, 2025 10:42 am IST,  Updated : Apr 28, 2025 12:28 pm IST

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां मिट्टी का टीला धंसने से 5 लोगों की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई है।

कौशांबी में बड़ा हादसा।- India TV Hindi
कौशांबी में बड़ा हादसा। Image Source : INDIA TV

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां मिट्टी का टीला धंसने के कारण तुल 5 लोगों की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, हादसे में मृत लोगों में महिलाएं और दो किशोरी भी शामिल है। इनके अलावा इस हादसे में कई अन्य महिलाएं घायल भी हो गई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आइए जानते हैं इस हादसे के बारे में सबकुछ।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरी घटना कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के टिकरडीह गांव का है। यहां मिट्टी निकालने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी का टीला अचानक धंस गया। इस हादसे की चपेट में आकर  किशोरियां समेत 5 महिलाओं की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, हादसे में मरने वालों में 3 महिलाएं और दो किशोरी शामिल है। जबकि कई महिलाएं घायल हो गईं।

मिट्टी हटाकर घायलों को बाहर निकाला गया

इस हादसे की सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह मिट्टी हटाकर घायलों को बाहर निकाला। और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं। जबकि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को लोग एक मकान की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोद रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी का टीला ढह गया। इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया है और हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं और घायलों के इलाज की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 5- 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। (रिपोर्ट: आयमान अहमद)

ये भी पढ़ें- कन्नौज: एसपी ने नौ सब इंस्पेक्टर का तबादला किया, जानें किस पुलिसकर्मी को किस थाने भेजा गया

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ योगी सरकार का एक्शन, अवैध धार्मिक संस्थानों पर भी सख्त कार्रवाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।