1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: CM योगी को बकरे की तरह काटने का बयान देना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दबोचा, रो-रोकर मांगी माफी

VIDEO: CM योगी को बकरे की तरह काटने का बयान देना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने दबोचा, रो-रोकर मांगी माफी

 Reported By: Imran Laeek Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : May 07, 2024 02:34 pm IST,  Updated : May 07, 2024 03:05 pm IST

एक युवक ने ये बयान दिया था कि वह सीएम योगी को बकरे की तरह काटेगा। उसका ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 slaughtering CM Yogi like a goat- India TV Hindi
रो-रोकर मांगी माफी Image Source : CM YOGI

प्रयागराज: सीएम योगी को बकरे की तरह काटने का बयान देना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस शख्स का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह रोते हुए सीएम योगी से माफी मांग रहा है।

क्या है मामला?

जोश में होश नहीं खोना चाहिए लेकिन प्रयागराज के सराय इनायत के एक युवक के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके लिए अब उसे पछताना पड़ रहा है। इस युवक ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बकरे की तरह काटने का चैलेंज दिया था। युवक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद एक शख्स ने इस युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

दरअसल पुलिस जब आरोपी के सराय इनायत वाले घर पहुंची तो पता चला कि 8 साल से वो घर वालों के संपर्क में नहीं है। पुलिस ने उसकी तलाश की और उसको नवाबगंज रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए आरोपी समीम के पास से तमंचा, कारतूस, देसी बम और चोरी के मोबाइल भी बरामद हुए हैं। पुलिस की पूछताछ में उसने कबूल किया कि नशे में उसने सीएम योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी की थी और उनको चैलेंज किया था।

डीसीपी का बयान सामने आया

इस मामले पर डीसीपी का बयान भी सामने आया है। गंगा नगर के डीसीपी अभिषेक भारती का कहना है कि चुनाव के मद्देनज़र पुलिस की साइबर टीम फेसबुक, ट्विटर और अन्य प्लेटफॉर्मों पर नजर रख रही है। अगर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।