1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रेमियों के साथ मिलकर पति का गला घोंटकर मार डाला, 3 ब्वॉयफ्रेंड के साथ महिला गिरफ्तार

प्रेमियों के साथ मिलकर पति का गला घोंटकर मार डाला, 3 ब्वॉयफ्रेंड के साथ महिला गिरफ्तार

 Published : Aug 01, 2024 03:42 pm IST,  Updated : Aug 01, 2024 03:49 pm IST

कानपुर देहात में एक महिला ने अपना ही सुहाग उजाड़ दिया। प्रेमियो के साथ मिलकर महिला ने पति को मार डाला और शव को गांव के पास फेंककर फरार हो गई।

पति की हत्या के आरोप में महिला ब्वॉयफ्रेंड के साथ गिरफ्तार- India TV Hindi
पति की हत्या के आरोप में महिला ब्वॉयफ्रेंड के साथ गिरफ्तार Image Source : INDIA TV

कानपुर देहातः उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में पुलिस ने एक महिला को उसके पति की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है। महिला के तीन प्रेमी भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। महिला पति की हत्या करने के बाद से फरार चल रही थी। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों को रेलवे स्टेशन रोड तिराहे से गिरफ्तार किया गया है।

पति की हत्या कराकर शव के फेंका

जानकारी के अनुसार, अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर पति की हत्या कराने के बाद शव मनकापुर जुरिहा गांव के बीच फेंक दिया था। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने इस मामले में महिला और उसके तीन प्रेमियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है।

हत्या के बाद से फरार चल रहे थे आरोपी

पुलिस ने बताया कि 26 जुलाई को मंगलपुर के मनकापुर सिकंदरा गांव निवासी गुरुचरण (35) घर से बाइक लेकर निकले थे। सुबह ग्रामीणों ने गांव से कुछ दूरी पर जसवंत के खेत में गुरुचरण का शव पड़ा हुआ देखा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या की पुष्टि होने के बाद मृतक के भाई राजकुमार ने अपनी भाभी पूजा व मनकापुर के गुलाब, शिवम पाल व शिवदयाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से सभी फरार चल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी मंगलपुर एसके गुप्ता ने अपनी टीम के साथ आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया।

गला घोंटकर की थी हत्या

थाना प्रभारी एसके गुप्ता ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पूजा के संबंध शिवम से थे। एक बार उसके साथ वह घर से चली भी गई थी। अब गुलाब से नजदीकियां बढ़ गई थीं। इससे नाखुश होकर गुरुचरण पूजा को डांटता व पीटता था। पूजा ने दोनों से कहा कि इसे रास्ते से हटा दोगे। तो हम आराम से साथ रह सकते हैं। इसके बाद दोनों ने हत्या की साजिश रची। शिवदयाल ने शराब पीने के बहाने गुरुचरण को बुलाया। इसके बाद तीनों ने अंगौछे से गला घोंटकर हत्या कर दी।

रिपोर्ट- ज्ञानेन्द शुक्ला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।