1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP में ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई होगी तेज, तैयार की जा रही है 6 नई फोरेंसिक लैब

UP में ड्रग माफिया के खिलाफ कार्रवाई होगी तेज, तैयार की जा रही है 6 नई फोरेंसिक लैब

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 27, 2023 11:57 am IST,  Updated : Mar 27, 2023 11:57 am IST

उत्तर प्रदेश में नई लैब सहारनपुर, अयोध्या, बांदा, बस्ती, मिजार्पुर और आजमगढ़ में बन रही है। राज्य में अब कुल 18 फोरेंसिक लैब होंगी। वर्तमान में 12 लैब कार्यरत हैं।

वर्तमान में 12 लैब कार्यरत हैं- India TV Hindi
वर्तमान में 12 लैब कार्यरत हैं Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में छह नई अत्याधुनिक फोरेंसिक लैब के निर्माण को पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। यह राज्य में नार्को नेक्सस को खत्म करने में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को और मजबूत करेगा। नई लैब सहारनपुर, अयोध्या, बांदा, बस्ती, मिजार्पुर और आजमगढ़ में बन रही है। राज्य में अब कुल 18 फोरेंसिक लैब होंगी। वर्तमान में 12 लैब कार्यरत हैं।

मादक पदार्थों के तस्करों से निपटना होगा आसान

एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि नई लैब से मादक पदार्थों के तस्करों से निपटना आसान होगा। एएनटीएफ के उप महानिरीक्षक (DIG) अब्दुल हमीद ने कहा कि जब्त दवाओं को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजने में काफी समय लगता है। वहीं, इन सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने में 15 दिन से ज्यादा का समय लगता है।

तेजस्वी यादव के घर आई लक्ष्मी, बोले- पुत्री रत्न के रूप में उपहार मिला है

जांच रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर होगी उपलब्ध 

उन्होंने कहा, "नई फोरेंसिक लैब से दवा परीक्षण में लगने वाले समय में कमी आएगी। इसके अलावा, इन नमूनों की जांच रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध होगी, जो ड्रग डीलरों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में मदद करेगी।" एएनटीएफ के लिए आधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए 37.25 लाख रुपये की राशि जल्द जारी की जाएगी। पिछले छह माह में एएनटीएफ के गठन के बाद से बल द्वारा प्रदेश के 11 जिलों में 16 कार्रवाई की जा चुकी है।

अतीक के काफिले के पीछे साये की तरह चल रही बहन आयशा, बोली- रास्ते में भाई के एनकाउंटर का डर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।