1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ के रेस्टोरेंट में युवक को लाठी-डंडों से बर्बरता से पीटा, पुलिस ने शुरू की जांच

लखनऊ के रेस्टोरेंट में युवक को लाठी-डंडों से बर्बरता से पीटा, पुलिस ने शुरू की जांच

 Reported By: Vishal Pratap Singh Edited By: Mangal Yadav
 Published : Aug 14, 2024 06:42 am IST,  Updated : Oct 29, 2024 02:47 pm IST

अलीगंज पुलिस घटना के 36 घंटे बाद भी आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। युवक को बर्बरता से पीटते हुए सीसीटीवी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रतिकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : FILE

लखनऊः यूपी की राजधानी लखनऊ में एक युवक को बर्बरता से पीटने का मामला सामने आया है। मामला अलीगंज क्षेत्र के नगर निगम जोन 3 का है। जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम एक रेस्टोरेंट में घुसकर दबंगों ने युवक को लाठी डंडो से पीट कर लहुलुहान कर दिया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। युवक को पुलिस ने ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया है। युवक की बुरी तरह पिटाई का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार

वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। अलीगंज पुलिस घटना के 36 घंटे बाद भी आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है। युवक को बर्बरता से पीटते हुए सीसीटीवी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दो लोग युवक को बेरहमी से पीट रहे हैं और उसके आस-पास कुछ लोग मौजूद हैं लेकिन कोई बचा नहीं रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

बताया जा रहा है कि 12 अगस्त को दो गुंडों ने एक रेस्टोरेंट कर्मचारी पर उस समय लाठी से बेरहमी से हमला किया जब वह बर्तन धो रहा था। यह हमला रेस्टोरेंट के सीसीटीवी में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर सामने आए फुटेज में गुंडे रात करीब 10:30 बजे घुसे और उस व्यक्ति पर लगातार हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घायल पीड़ित कुछ ही देर में भागने में सफल रहा। वीडियो वायरल होने के बाद लखनऊ पुलिस ने अलीगंज थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।