1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा में बिजली के करंट से गई युवक की जान, पुलिस कर रही मामले की जांच

ग्रेटर नोएडा में बिजली के करंट से गई युवक की जान, पुलिस कर रही मामले की जांच

 Written By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Sep 10, 2026 03:23 pm IST,  Updated : Sep 10, 2026 03:23 pm IST

यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक होटल में करंट लगने से युवक की मौत हो गई है। युवक 11 हजार केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

young man died due to electrocution in Greater Noida.- India TV Hindi
ग्रेटर नोएडा में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई Image Source : REPORTER INPUT

ग्रेटर नोएडा में ​बिजली का करंट एक युवक के लिए काल बन गया। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। पता चला है कि युवक एक होटल में रुका हुआ था। इसी दौरान जैसे ही उसने कमरे की खिलाड़ी से बाहर झांका, करंट लग गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस होटल वालों से भी पूछताछ कर रही है। 

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक होटल की खिड़की से बाहर झांकते समय 26 साल के युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक 11 हजार केवी की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। यह घटना बादलपुर थाना क्षेत्र के भारत धर्म कांटा के पास होटल स्टे इन में हुई है। यह पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

मंगलवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है घटना

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान करण एन्क्लेव निवासी गौरव पुत्र साधुराम के रूप में हुई है। गौरव ने होटल स्टे इन में कमरा बुक किया था। मंगलवार शाम को करीब पांच बजे के वक्त गौरव होटल के बरामदे की खिड़की से बाहर देख रहा था। इसी दौरान खिड़की के बाहर से गुजर रही 11 हजार केवी बिजली लाइन से उसका हाथ छू गया और उसे तेज करंट लगा। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि करंट लगने के दौरान युवक के पैरों के पास चिंगारी निकली और आग जैसी स्थिति बन गई। इस घटना के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई। होटल के कर्मचारी भागकर वहां तक पहुंचे, लेकिन पता चला है कि तब तक युवक की जान जा चुकी थी। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

बादलपुर थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने पर बादलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। इस मामले में आगे की जांच कर रही है। इस बीच मरने वाली युवक के परिवार के बारे में कोई जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है। 

नोएडा से राहुल ठाकुर की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

ट्रेनिंग के बाद पहली पोस्टिंग पर जा रहे यूपी पुलिस के सिपाही की सड़क हादसे में मौत, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में पुलिस को मिले नए सुराग, घर वालों पर ही शक की सुई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।