1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक शख्स ने नदी पार करने के लिए लगाया ऐसा जुगाड़,वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफ

एक शख्स ने नदी पार करने के लिए लगाया ऐसा जुगाड़,वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफ

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jul 22, 2021 07:47 pm IST,  Updated : Jul 22, 2021 07:47 pm IST

लोगों के पास टैलेंट की कमी नहीं हैं। अपने काम को पूरा करने के लिए कोई न कोई जुगाड़ लगा ही लेते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

viral video- India TV Hindi
viral video Image Source : TWITTER RUPIN SHARMA IPS

सोशल मीडिया पर आए दिन तरह तरह के वीडियो शेयर होते रहते हैं। इंटरनेट आज  हमारे लिए मनोरंजन का एक जरिया बन चुका है। वहीं कई वीडियो में लोग अपने टैलेंट को दिखाते हैं, तो कुछ वीडियो को देखते ही मूड फ्रेश हो जाता है। कुछ वीडियो  हैरान करने वाला होता है। इंटरनेट पर ऐसा ही एक मूड को फ्रेश कर देने वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होती ही कुछ घंटों में काफी तेजी से वायरल भी हो गया। 

लोगों के पास टैलेंट की कमी नहीं हैं। अपने काम को पूरा करने के लिए कोई न कोई जुगाड़ लगा ही लेते हैं। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जिसमें नदी क्रॉस करने के लिए एक शख्स ने ऐसा जुगाड़ लगाया जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है।

आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे एक शख्स ने  एक पुल से दूसरी जगह जाने के लिए लकड़ी का बैठने वाला बनाया और उसे दो रस्सी में बांधकर हाथ से चलाते हुए बड़े ही मजे से नदी को क्रॉस कर रहा है।

दुबई: बरसने को तैयार नहीं थे बादल, यूं दिया 'इलेक्ट्रिक शॉक' कि झमाझम हुई बारिश

लोगों को यह तरीका काफी पसंद आ रहा है। शख्स के इस जुगाड़ की सभी लोग तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी रूपिन शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसे शेयर किया है। उन्होंने बताया यह वीडियो  मिजोरम का है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।