1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बस का इंतजार कर रही बच्ची को किडनैप करने आया शख्स, लेकिन बच्ची ने सिखा दिया सबक

बस का इंतजार कर रही बच्ची को किडनैप करने आया शख्स, लेकिन बच्ची ने सिखा दिया सबक

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 20, 2021 06:02 pm IST,  Updated : May 20, 2021 06:02 pm IST

छोटी सी बच्ची अकेली सड़क पर मौजूद थी और चाकू लेकर आ गया शख्स..फिर जो हुआ वो कई लोगों की कल्पना से परे होगा..

brave girl video- India TV Hindi
brave girl video Image Source : TWITTER/@MR_JCE

छोटे बच्चे सुरक्षा का विषय होते हैं। उनका ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है। लेकिन कई बार बच्चे ऐसी समझदारी दिखा देते हैं कि दाद देने को जी करता है। ऐसा ही एक साहसी कारनामा 11 साल की एक बच्ची ने कर दिखाया जिसे किडनेप करने आए चाकू वाले शख्स को उसने भगा दिया। जी हां अमेरिका के फ्लोरिडा का ये मामला काफी वायरल हो रहा है और बच्ची के साहस की तारीफ हो रही है। 

मामला फ्लोरिडा के ही एक इलाके का है एस्कांबिया शेरिफ के ऑफिस की तरफ से जारी एक वीडियो इस वारदात के बारे में बताया गया है। वीडियो में दिखता है कि एक वीरान सड़क पर एक बच्ची बस का इंतजार कर रही है। गाड़ियां वहां से निकल रही हैं और बच्ची एक गोल ग्रीन एरिया में अपने बैग के साथ बैठी है। तभी वहां एक कार आकर रुकती है और चाकू लिए एक शख्स उसमें से उतरकर लड़की की तरफ भागता है।

लड़की उसे देखकर भागती है लेकिन वो लड़की को पकड़ लेता है और उठाकर कार की तरफ दौड़ता है। तब लड़की साहस दिखाते हुए उसे अपने साथ गिरा लेती है। गिरते ही आदमी का संतुलन बिगड़ता है और वो हड़बड़ा कर कार की तरफ भागता है। इधऱ लड़की भी अपने बैग की तरफ भागती है। उधर कार में बैठकर आदमी फुर्र हो जाता है और लड़की बैग लेकर अपने घर की तरफ भागती है।

शैरिफ के दफ्तर की तरफ से शेयर किए गए इस वीडियो को John-Carlos Estrada नामक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। बताया जा रहा है कि इस चाकूधारी शख्स की पहचान हो गई है औऱ इसे शातिर अपराधी बताया गया है जो पहले चाइल्ड अब्यूज के मामले में भी दोषी रह चुका है।

लोग बच्ची के साहस की तारीफ कर चुके हैं। बच्ची ने जो साहस दिखाया वो आमतौर दिखता नहीं है। आस पास ऐसे लोगों को देखकर बच्चे डर जाते हैं औऱ फिर इस तरह के अपराध होते हैं। लेकिन इस बच्ची ने न केवल अपने आपको बचाया बल्कि इस अपराधी के अगले अपराध की झलक भी पुलिस को दिखा दी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।