1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी के बाद दुल्हन में सड़क पर दिखाया मार्शल आर्ट तो बोले लोग, दूल्हे को बेस्ट ऑफ लक

शादी के बाद दुल्हन में सड़क पर दिखाया मार्शल आर्ट तो बोले लोग, दूल्हे को बेस्ट ऑफ लक

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jul 02, 2021 01:40 pm IST,  Updated : Jul 02, 2021 01:40 pm IST

शादी के बाद तुरंत बाद छुई मुई सी दिखने वाली दुल्हनियां अगर लाठियां चलाए तो लोगो ंका हैरान होना लाजमी है। 

bride- India TV Hindi
bride Image Source : TWITTER/@PRAMODMADHAV6

शादी ऐसा मौका है जब हर दूल्हा और दुल्हन नई जिंदगी के ख्वाब संजोते हैं। साड़ी और गहनों से लदी दुल्हन शर्म से में छुई मुई सी हो जाती है। लेकिन उस दुल्ह का क्या कहेंगे जिसने शादी की रस्मों के तुरंत बाद डंडे उठा लिए। जी हां, तमिलनाडू की एक दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने शादी के बाद ससुराल विदा होने की बजाय सड़क पर मार्शल आर्ट दिखाकर लोगों को हैरान कर डाला।

इस वीडियो को प्रमोद माधव नामक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो में तमिलनाडू के थुथूकडी नामक जिले में सड़क पर शानदार मार्शल आर्ट करती दिख रही इस दुल्हन का नाम निशा है। निशा  ने शादी के फौरन बाद सड़क पर अपनी 'सिलमबाम' नामक कला का प्रदर्शन किया।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे शादी के लाल जोड़े में सजी और वरमाला पहने हुए एक दुल्हन मार्शल आर्ट कर रही है। वो दो दो लाठियों का शानदार प्रयोग कर रही है जिसे देखकर लोग हैरत में आ गए हैं।

दरअसल सिलमबाम पारंपरिक मार्शल आर्ट की कला है और दुल्हन ने इस खास मौके पर इसका प्रदर्शन किया। 

वीडियो अच्छा है औऱ प्रेरणादायक भी, लेकिन चूंकि दुल्हन हथियार चला रही है इसलिए लोगों ने इसे शादी से जोड़ लिया है। लोग लिख रहे हैं कि ये ससुराल के लिए प्रेक्टिस कर रही है। कुछ लोगों ने लिखा है कि शादी के बाद ससुराल में कैसे सब पर  काबू रखना है, दुल्हन यही दिखा रही है। 

एक यूजर ने मजाक में लिखा है - दूल्हे औऱ ससुराल वालों के लिए ये सिर्फ एक ट्रेलर है। वहीं एक यूजर ने लिखा है  - अब पता चल गया कि घर में खाना कौन पकाएगा और घर कौन साफ करेगा। 

वहीं कुछ लोगों को दुल्हन की ये कला बेहद पसंद आई है। वीडियो में शानदार, अद्भुद, सुंदर जैसे कमेंट बता रहे हैं कि लोगों को दुल्हन का ये हुनर पसंद आया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।