1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: बॉस ने सैलरी देने से किया इनकार तो कर्मचारी ने यूं निकाली भड़ास, लोग जता रहे सहानुभूति

Viral Video: बॉस ने सैलरी देने से किया इनकार तो कर्मचारी ने यूं निकाली भड़ास, लोग जता रहे सहानुभूति

 Published : Sep 16, 2021 10:21 pm IST,  Updated : Sep 17, 2021 01:05 pm IST

कोयले की खदान में काम करने वाले कर्मचारी को बॉस ने सैलरी नहीं दी। इस बात पर वो इतना गुस्सा हो गया कि करोड़ो का नुकसान कर डाला।

viral video - India TV Hindi
वायरल वीडियो  Image Source : TWITTER/@CRAZYFUNNYVIDZZ

व्यक्ति अपना घर चलाने के लिए मेहनत से काम करता है। काम छोटा या बड़ा हो सकता है। लेकिन, जब काम करने के बाद मेहनताना न मिले को किसी को भी गुस्सा आना स्वाभाविक है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स जेसीबी से खुले मैदान में खड़ी कई गाड़ियों को एक के बाद एक तोड़ता नजर आ रहा है। 

'द सन यूके' की रिपोर्ट की माने तो ये शख्स कोयले की खदान में काम करने वाला एक कर्मचारी है। इस शख्स को उस वक्त गुस्सा आ जाता है जब उसका बॉस उसे महीने की सैलरी देने से मना कर देता है। दिलचस्प बात ये है कि बॉस रिश्ते में इस शख्स का चाचा लगता है। यही वजह है कि वो आग बबूला हो जाता है और जेसीबी से पांच ट्रकों को टकनाचूर कर देता है। 

Viral : 'बाजीराव मस्तानी' के गाने पर बच्ची ने किया धमाकेदार डांस, लोग बोले - दीपिका पादुकोण 2

वीडियो क्लिप में आप देख सकते हैं कि कोई शख्स जेसीबी मशीन की मदद से मैदान में खड़े डंपरों और ट्रकों को एक-एक कर बर्बाद कर रहा है। वह लाइन से खड़ी ट्रकों पर जेसीबी से हमला करता है। इस दौरान उसकी हरकत को देखने के बाद उसके बाकी साथी जेसीबी की ओर दौड़ लगता हैं। कुछ देर तक ऐसा ही चलता रहता है। फिर वहां मौजूद बाकी लोग जेसीबी में घुसकर उस शख्स को पकड़ लेते हैं। 

वायरल वीडियो को @CrazyFunnyVidzz नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है। यूजर ने कैप्शन में लिखा है-'जब आपका बॉस सैलरी देने से मना कर दे'। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी देनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने लिखा है-'यह वीडियो कंपनी के हर बॉस को भेजना चाहिए'। वहीं, दूसरे यूजर ने कर्मचारी के गुस्से को देखते हुए स्माइली लगाकर पूछा है कि आखिर उसकी सैलरी कितनी थी। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 19 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 400 से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

पढ़े अन्य संबंधित खबरें- 

इंदौर में बीच सड़क पर लड़की ने किया डांस, वीडियो वायरल होने के बाद गृह मंत्री ने लिया एक्शन

Viral: कोकिलाबेन का 'रौद्र रूप' देखकर यूजर्स की छूट गई हंसी, मजेदार वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: इंजेक्शन लेते वक्त बच्चे ने किया ऐसा ड्रामा, वीडियो देख हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।