1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घोड़े ने बिल्ली को यूं दी मसाज, देखकर कहेंगे : वाकई सुकून के पल

घोड़े ने बिल्ली को यूं दी मसाज, देखकर कहेंगे : वाकई सुकून के पल

 Edited By: India TV Viral Desk
 Published : Jul 01, 2021 05:44 pm IST,  Updated : Jul 01, 2021 05:44 pm IST

दुनिया में सकून कहीं भी मिल सकता है। इस बिल्ली औऱ घोड़े को ही देख लीजिए।

horse video- India TV Hindi
horse video Image Source : INSTAGRAM/ANIMALRANKS

जैसे इंसानों की दोस्ती होती है वैसे ही जानवरों की भी पक्की दोस्ती हो जाती है। भले ही जानवर एक साइज या एक जाति के ना हों लेकिन साथ रहते रहते उनके बीच दोस्ती हो जाती है कि काफी यादगार होती है। ऐसे ही एक घोड़े और बिल्ली की दोस्ती का वीडियो चर्चा में है जिसमें घोड़ा जीभ से बिल्ली की मसाज करते दिख रहा है।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर animalrans नामक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक घोड़ा जमीन पर लेटी बिल्ली की जीभ से सफाई करते हुए मसाज कर रहा है। बिल्ली आरामतल्बी में लेटी है और उसे देखकर लग रहा है कि उसे खूब मजा आ रहा है।

इस वीडियो को देखकर लोगों को बिल्ली औऱ घोड़े पर खूब प्यार आ रहा है और लोगों को बचपन में मां का नहलाना याद आ रहा है। यूजर कह रहे हैं कि बचपन में मां भी ऐसे ही लाड़ से रगड़ रगड़ कर नहला रही है। 

व्यूज की बात करें तो इस वीडियो को अब तक एक लाख 37 हजार से ज्यादा बार देख जा चुका है और देखे जाने का  सिलसिला जारी है। इस वीडियो पर ढेर सारे कमेंट्स आ रहे हैं औऱ लोग काफी प्यारे कमेंटस् कर रहे हैं। इन कमेंट्स में काफी लॉफिंग इमोजीस आ रही है। एक यूजर ने तो कमेंट में लिखा है कि वो चाहता है कि कोई उसकी भी ऐसे ही सफाई कर दे।

एक यूजर ने लिखा है कि उसकी मां भी ऐसे ही बचपन में नहलाया करती थी। एक यूजर ने बिल्ली के लिए लिखा है कि वो मसाज के मजे ले रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।