1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: कोरोना से जूझ रहे भारत के लिए इजरायल में हुआ ओम नम: शिवाय का जाप

VIDEO: कोरोना से जूझ रहे भारत के लिए इजरायल में हुआ ओम नम: शिवाय का जाप

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 07, 2021 02:38 pm IST,  Updated : May 07, 2021 02:43 pm IST

भारत में कोरोना ने जमकर कहर ढाया हुआ है। ऐसे में कोरोना से मुक्त हो चुके इजरायल में भारत की बेहतरी के लिए ओम नम: शिवाय का जाप हो रहा है। देखिए वीडियो।

om namah shivay- India TV Hindi
om namah shivay Image Source : TWITTER/PAWANK90

कोरोना संकट ने इस समय भारत को बुरी तरह जकड़ रखा है। एक तऱफ जहां दुनिया के अधिकतर देशों में कोरोना की लहर धीमी पड़ गई है, भारत में कोरोना का कहर बुरी तरह बरपा हुआ है। दुनिया भर से जहां मदद आ रही है वहीं भारत के मित्र देश इजरायल में भारत की बेहतरी और भलाई के लिए ओम नम: शिवाय का जाप चल रहा है। 

इजरायल की जनता भारत को जल्द इस बीमारी की चपेट से बाहर आने के लिए भगवान शिव का आह्वान कर रही है और इस आह्वान में ओम नम: शिवाय के जयकारे लग रहे हैं। इरजायल यहूदी देश है लेकिन मित्र देश भारत के लिए यहां के लोग भगवान शिव की शरण में गए हैं। 

घोड़े को छेड़ रही थी बत्तख, बदले में पाई जोरदार किक, Video देखकर कहेंगे : छेड़छाड़ बुरी बात है

इरजायल में भारतीय दूतावास के अधिकारी पवन के पाल ने एक शानदार वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें इरजायली लोग ओम नम: शिवाय के जयकारे लगाकर भारत की बेहतरी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। 

पवन ने इस वीडियो के साथ एक कैप्शन दिया है - जब पूरा इजरायल एकत्र होकर आपके लिए आशा की किरण बन जाए। वीडियो में देखा जा सकता है कि काफी सारे इजयारली एक जगह पर एकत्र होकर भगवान शिव से प्रार्थना कर रहे हैं और यहां ओम नम: शिवाय के जयकारे लगाए जा रहे हैं। भक्तिमय माहौल में लोग झूम रहे हैं औऱ भगवान शिव के स्मरण में डूब चुके हैं।

Video: घर पर हक जता रहा था पोता, दादी का जवाब सुन लोग बोले; सौ साल जियो दादी

आपको बता दें कि इरजायल कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुका है। इजरायली सरकार ने सामूहिक टीकाकरण के बाद कोरोना को समाप्त कर दिया और इसके बाद कोरोना प्रतिबंधों में ढील दी गई। इजरायल काफी समय से भारत का मित्र है और दोनों देशों के बीच राजनयिक के साथ साथ आध्यात्मिक संबंध भी काफी बेहतर हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।