1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: घर पर हक जता रहा था पोता, दादी का जवाब सुन लोग बोले; सौ साल जियो दादी

Video: घर पर हक जता रहा था पोता, दादी का जवाब सुन लोग बोले; सौ साल जियो दादी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 07, 2021 01:42 pm IST,  Updated : May 07, 2021 01:50 pm IST

ऐसी दादी कहां मिलेगी। इतनी क्यूट और बिंदास की आपका दिल खुश हो जाए। ये दादी कमजोर नहीं है, इसने अपने पोते की ही बोलती बंद कर दी।

cute dadi video- India TV Hindi
cute dadi video Image Source : INSTAGRAM/VIBHORFITNESS

घर परिवार में बूढ़े बुजुर्गों का कितना महत्व होता है, ये संयुक्त परिवार के लोग अच्छी तरह जानते हैं। दादी दादा हों या नानी नाना, सब बच्चों और अपनी अगली पीढ़ियों के लिए प्यार से घर परिवार तैयार करते हैं। ऐसे में जब नई पीढ़ी घर पर हक जमाती है तो इन बूढ़े बुजुर्गो की स्थिति हाशिए पर चली जाती है। लेकिन एक दादी इतनी बिंदास है कि वो घर पर राज चलाती है। इसी दादी का एक बिंदास वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को दादी पर प्यार आ रहा है। 

घोड़े को छेड़ रही थी बत्तख, बदले में पाई जोरदार किक, Video देखकर कहेंगे : छेड़छाड़ बुरी बात है

वीडियो को विभोरफिटनेस नामक यूजर ने इंस्टाग्राम पर डाला है। इस वीडियो में एक पोता दादी से कहता है कि दादी आपको पता है कि मैं आपका पोता हूं। दादी कहती है वो तो मुझे पता है, तू बता चाहता क्या है। पोता मजाक में दादी से कहता है कि दादी ये घर मेरा और मेरे पापा का है। तब दादी गुस्से में कहती है कि ये घर मैंने बनाया है, तेरा पापा तो बाद में आया, ये घर मेरा है, तुम जाओ यहां से बाहर। 

फिर पोता मायूसी से पूछता है कि दादी हम कहां जाएंगे, तो दादी कहती है कि बस तो फिर घर में पड़े रहो।

दादी पोते के इन संवादों को जमकर पसंद किया जा रहा है। दादी के बिंदास जवाब ने उन लोगों की आंखें खोल दी है जो बूढों को बेकार समझकर घरों पर अपना हक समझने लगते हैं। इस क्यूट सी दादी से इतने बिंदास जवाब की लोग उम्मीद नहीं कर रहे थे लेकिन दादी ने जवाब देकर कइयों की बोलती बंद कर दी है। 

कोरोना काल में दादी अम्मा का कमाल का डांस चेहरे पर ला देगा खुशी, Video 

यूजर इस वीडियो को पसंद करने के साथ साथ कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है क्यूट और बिंदास दादी। एक यूजर को तो इस दादी को देखकर अपनी दादी की याद आ गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।