1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कोरोना काल में दादी अम्मा का कमाल का डांस चेहरे पर ला देगा खुशी, Video Viral

कोरोना काल में दादी अम्मा का कमाल का डांस चेहरे पर ला देगा खुशी, Video Viral

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 07, 2021 12:48 pm IST,  Updated : May 07, 2021 12:50 pm IST

ऐसे संकट के माहौल में जब लोग हंसना भूल गए हैं, इस दादी का शानदार डांस उनके चेहरों पर खुशी ला रहा है। औऱ क्या चाहिए।

dadi dance- India TV Hindi
dadi dance Image Source : TWITTER/@KUMARAYUSH084

कोरोना काल चल रहा है औऱ लोग महामारी के डर से घरों में दुबके बैठे हैं। चिंताओं और आशंकाओं के दौर में एक तरफ जहां लोगों को बुरी खबरों का सामना करना पड़ रहा है वहीं रोजी रोटी की चिंता भी सिर उठा रही है। ऐसे में चेहरे पर हंसी खुशी गायब हो गई है। लेकिन ऐसे माहौल में सकारात्मकता बिखेरती एक दादी ने शानदार डांस करके लोगों के दिलों में थोड़ी खुशी भर दी है। 

जी हां साड़ी पहन कर ये दादी अम्मा अपने जमाने का शानदार आइटम सॉन्म हंसता हुआ नूरानी चेहरा पर शानदार डांस कर रही है। दादी के जबरदस्त एक्सप्रेशन और ठुमके देखकर लोग खुश हो रहे हैं औऱ वीडियो की तारीफ कर रहे हैं। 

इस वीडियो को ट्विटर पर कुमार आयुष नामक यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो को कैप्शन दिया गया है - इस दादी का डांस

इनकी फिजीक, सेहत,क्षमता और हिम्मत देखकर लोग दंग हुए जा रहे हैं। दादी नानी की उम्र में जहां लोग घुटनो को पकड कर बीमारियों का रोना रोते हैं वहीं दादी डांस कर रही हैं औऱ वो भी जबरदस्त। 

लोगों को इस संकट के काल में यूं ही मनोबल बढ़ाए रखना है ताकि वो खुद और अपनों को खुश रख सकें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।