1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: पत्नी को तंग कर रहा था शख्स, बाहुबली केकड़े ने हाथों से बना दिया सुरक्षा कवच

Video: पत्नी को तंग कर रहा था शख्स, बाहुबली केकड़े ने हाथों से बना दिया सुरक्षा कवच

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 07, 2021 04:10 pm IST,  Updated : May 07, 2021 04:28 pm IST

इस केकड़े ने जिस तरह पति धर्म को शानदार तरीके से निभाया, सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ हो रही है।

crab video- India TV Hindi
crab video Image Source : TWITTER/@ANIMALSWORID

पति और पत्नी का रिश्ता बेहद मजबूत होता है। पति के ऊपर पत्नी की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी होती है जिसे पति शिद्दत से निभाता है। रुकिए, हम इंसानों की बात नहीं कर रहे, हम उस प्रजाति की बात कर रहे हैं जो काटती है। जी हां, काटने के लिए मशहूर केकड़े भी पारिवारिक जीवन में अपनी भूमिकाएं इतनी मेहनत से निभाते हैं कि इंसान भी शरमा जाए। 

Video: घर पर हक जता रहा था पोता, दादी का जवाब सुन लोग बोले; सौ साल जियो दादी

केकड़ों की इसी प्रतिबद्धता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स रेत में छिपी मादा केकड़ा को तंग कर रहा था, तब नर केकड़ा लगातार मादा की सुरक्षा करता रहा। शख्स के हाथ हटाते हुए केकड़े ने एक वक्त मादा के चारों तरफ अपनी बाहों से ऐसा घेरा बना दिया कि शख्स के बात मादा केकड़े को छू भी नहीं पा रहे थे। 

नेचर एंड एनिमल नामक ट्विटर अकाउंट पर ये हैरत भरा वीडियो शेयर किया गया तो लोग हैरान रह गए। इसके कैप्शन में बताया गया कि मादा केकड़े को तंग करने की एक शख्स ने कोशिश की तो नर केकड़े ने उसे कैसे सुरक्षित किया। 

घोड़े को छेड़ रही थी बत्तख, बदले में पाई जोरदार किक, Video देखकर कहेंगे : छेड़छाड़ बुरी बात है

सोशल मीडिया ने केकड़े के इस जोडे को पति और पत्नी का बेहतरीन उदाहरण मानते हुए नर केंकड़े की तारीफ में पुल बांध दिए। लोग कह रहे हैं कि पति हो तो ऐसा जो अपनी पत्नी को प्रोटेक्ट कर रहा है। 

एक यूजर ने लिखा है कि केकड़े ने शानदार पति धर्म निभाया। दूसरे ने लिखा है कि पति हो तो ऐसा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।